{"_id":"4364dac992e62b6a13276b23a9d222ec","slug":"fraud-papers-bond-two-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाली दस्तावेजों से जमानत करवाने वाले काबू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाली दस्तावेजों से जमानत करवाने वाले काबू
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Thu, 21 Jan 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाली दस्तावेज बनाकर अपराधियों की जमानत देने वाले गिरोह के दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो आरोपी फरार हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने जाली आधार कार्ड, लाइसेंस और अन्य सामान भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव बालियों के बलवंत सिंह और गांव अजनोल के गगनदीप सिंह के तौर पर हुई है।
फरार आरोपी परमजीत सिंह और कुलवंत सिंह हैं। थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जाली दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी करने और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को अदालत पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा दिया गया।
जानकारी के अनुसार कोर्ट कांप्लेक्स चौकी पुलिस को सूचना मिली कि कचहरी में कुछ युवक घूम रहे हैं, जो जाली दस्तावेजों पर अपराधियों की जमानत करवाते हैं। पुलिस ने गगनदीप और बलवंत सिंह को काबू कर लिया। उनके कब्जे से जाली दस्तावेज बरामद हुए। एएसआई विपन कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि वह परमजीत सिंह और कुलवंत सिंह से दस्तावेज बनवाते थे। वही उन्हें लाइसेंस, वोटरकार्ड और आधार कार्ड जैसे सरकारी दस्तावेज बनाकर देते थे।
विज्ञापन
आरोपियों ने बताया कि वह हार्डकोर अपराधियों की जमानतें भी दे चुके हैं। गगनदीप और बलवंत पहले किसी पटवारी के पास प्राइवेट तौर पर लगे हुए थे। करप्शन के मामले में उन्हें वहां से निकाल दिया गया था। इसके बाद से उन्होंने यह काम शुरू कर लिया। एएसआई विपिन कुमार ने कहा कि आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर है। उनसे पूछताछ चल रही है और अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।