फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Fraud of Rs 10 lakh with AAP MLA gunman niece in Ludhiana

विधायक के गनमैन की भांजी से 10 लाख ठगे: बैंक में नौकरी का दिया लालच... महिला की बातों में आ गई युवती

Tue, 15 Apr 2025 09:09 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 15 Apr 2025 09:09 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में आप विधायक के गनमैन पुलिस मुलाजिम की भांजी से 10 लाख रुपये की ठगी हुई है। युवती से सरकारी बैंक में नौकरी लगवाने का झांसा देकर कुल 10 लाख 10 हजार रुपये की ठगी की गई है।

विज्ञापन
Fraud of Rs 10 lakh with AAP MLA gunman niece in Ludhiana
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पंजाब में ठगी धोखाधड़ी का खेल जोरों पर है। इस बार शातिर ठगों ने विधायक के गनमैन की भांजी को ही अपनी मीठी बातों में फंसा लिया। जालसाजों ने युवती को सरकारी बैंक में नौकरी लगवाने का लालच देकर उससे 10 लाख रुपये ठग लिए।   

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के हलका गिल से विधायक जीवन सिंह संगोवाल के साथ बतौर गनमैन तैनात पुलिस मुलाजिम की भांजी को सरकारी बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दस लाख दस हजार रुपये की ठगी कर ली। ठगी का आरोप समाना के तीन आरोपियों पर लगा है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। थाना सदर की पुलिस ने आप विधायक के गनमैन मक्खन सिंह की शिकायत पर दीपक कुमार उर्फ कालू, उसकी पत्नी मोनिका उर्फ मोना और बलजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मक्खन सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी भांजी पढ़ाई कर नौकरी की तलाश में थी। किसी के जरिये उसकी आरोपियों से मुलाकात हुई। आरोपियों ने उसे सरकारी बैंक में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने अलग-अलग तारीखों पर दस लाख दस हजार रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपियों ने टाल मटोल शुरू कर दी। कुछ दिन पहले उसने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने धमकियां देनी शुरू कर दीं। इसके बाद मक्खन सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों के पास की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed