फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ‌fraud, 35 lakh fraud in ludhiana, ludhiana fraud

पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिलवाने के नाम पर ठगे 35 लाख

Thu, 13 Oct 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 13 Oct 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
fraud, 35 lakh fraud in ludhiana, ludhiana fraud
एमबीए की परीक्षा में हुआ फर्जीवाड़ा - फोटो : demo pic
पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिलवाने का झांसा देकर दो व्यक्तियों ने गांव फंागला के व्यक्ति से 35 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने जसविंदर सिंह की शिकायत पर अमन नगर के अश्वनी कुमार और चंडीगढ़ निवासी विक्रांत शर्मा के खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


जसविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसे पेट्रोल पंप के लिए लाइसेंस चाहिए था। अश्वनी कुमार और विक्रांत शर्मा ने कहा कि वे उसे लाइसेंस दिलवा देंगे। आरोपियों ने उससे 35 लाख रुपये ले लिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने लाइसेंस लेकर नहीं दिया।
विज्ञापन


जब उसने अपने पैसे वापस मांगे, पहले आरोपी टालमटोल करने लगे और फिर धमकाने लगे। इसके बाद उसने पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी। तीन महीने की जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई हुई। जांच अधिकारी गुरकेवल सिंह का कहना है कि अभी मामला दर्ज हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed