फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   fraud, 28 lakh rupees fraud in ludhiana, ludhiana fraud

फर्जी चेकों पर दस्तखत कर निकाले साढ़े 28 लाख रुपये

Thu, 07 Jul 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 07 Jul 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
fraud, 28 lakh rupees fraud in ludhiana, ludhiana fraud
फर्जीवाड़ा - फोटो : demo pic
एक एडवोकेट के खाते से 28.45 लाख रुपये की नगदी निकलवाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने यह नगदी शिकायतकर्ता के जाली चेकों पर दस्तखत कर निकलवा लिए। पुलिस ने जांच के बाद न्यू दीप नगर के रहने वाले एडवोकेट जसबीर सिंह की शिकायत पर हरियाणा के जिला करनाल में रहने वाले ब्रजपाल, नरिंदर कुमार, मोहित कंबोज और जतिंदर जोगी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


एडवोकेट जसबीर सिंह की शिकायत के मुताबिक उसका पंजाब एंड सिंध बैंक में खाता है, जो पुराना है। हरियाणा के रहने वाले आरोपी ब्रजपाल ने उसी बैंक में अपना खाता खुलवाया। उसने बैंक के किसी मुलाजिम के साथ मिलीभगत कर वहां से चेक हासिल कर लिए।
विज्ञापन


उसके बाद ब्रजपाल ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर उसके बैंक खाते से पैसे निकलवाने शुरू कर दिए। आरोपियों ने अलग-अलग तारीखों पर चेकों पर जाली दस्तखत कर उसके बैंक खाते से 28.45 लाख रुपये की नगदी निकलवा ली। जब जसबीर को पता चला तो उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed