{"_id":"636379b67ab3683f3c388acb","slug":"firing-in-tibba-road-area-of-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: घर की रेकी कर रहे थे दो संदिग्ध, चोर समझ शिवसेना नेता ने किया पीछा तो चला दी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana: घर की रेकी कर रहे थे दो संदिग्ध, चोर समझ शिवसेना नेता ने किया पीछा तो चला दी गोली
Thu, 03 Nov 2022 01:50 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 03 Nov 2022 01:50 PM IST
सार
शिवसेना पंजाब के नेता अश्विनी चोपड़ा ने बताया कि देर रात करीब एक से दो बजे के बीच साइकिल सवार दो नौजवान उनके घर के आसपास रेकी कर रहे थे। उन्होंने सोचा चोर हैं। उन्होंने बेटे के साथ पीछा करना शुरू कर दिया। उनकी आरोपियों के साथ हाथापाई भी हुई।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के टिब्बा रोड इलाके में बुधवार देर रात करीब दो बजे साइकिल सवार दो नौजवानों ने एक घंटे तक शिवसेना नेता अश्विनी चोपड़ा के घर के आस-पास रेकी की। इसके बाद आरोपियों ने शिवसेना नेता पर गोली चला दी।
विज्ञापन
इसके बाद शिवसेना नेता ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम के साथ-साथ थाना टिब्बा की पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवसेना पंजाब के नेता अश्विनी चोपड़ा ने बताया कि देर रात करीब एक से दो बजे के बीच साइकिल सवार दो नौजवान उनके घर के आसपास रेकी कर रहे थे। उन्होंने सोचा चोर हैं। उन्होंने बेटे के साथ पीछा करना शुरू कर दिया। उनकी आरोपियों के साथ हाथापाई भी हुई। इसी दौरान एक नौजवान को काबू भी कर लिया लेकिन दूसरे ने अपने पास रखे हथियार निकाले और गोली चला दी। इसके बाद दूसरा नौजवान हाथ छुड़वाकर वहां से फरार हो गया। चोपड़ा ने कहा कि दिवाली से पहले उनके घर चोरी हुई थी तो उन्होंने सोचा कि दोबारा चोर घुस आए हैं। इसी कारण उन्होंने आरोपियों का पीछा किया। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।