फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   firing, in ludhiana, ex congressi sarpanch, died

पूर्व कांग्रेसी सरपंच को गोलियों से भूना, मौत

Sat, 20 Feb 2016 09:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Sat, 20 Feb 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
firing, in ludhiana, ex congressi sarpanch, died
विद्यार्थी नेता और कांग्रेस के पूर्व सरपंच रवि खवाजके पर शनिवार शाम एक विवाह समारोह में तीन युवकों ने अंधाधुंध  गोलियां चला दी। रवि खवाजके और उनका साथी बलविंदर सिंह बुरी तरह जख्मी हो गए। उनको डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां इलाज के दौरान रवि खवाजके की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर परमराज सिंह उमरानंगल, डीसीपी नरेंद्र भार्गव समेत कई पुलिस अधिकारी डीएमसी पहुंचे। जानकारी के अनुसार आपसी रंजिश में आरोपियों ने रवि को निशाना बनाया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रवि खवाजके अपने दोस्त मनप्रीत सिंह बुटारी की शादी में गांव गिल स्थित गिल गाडर्न मैरिज पैलेस में आए थे। रवि के साथ उनका दोस्त बलविंदर सिंह भी था। शाम को लोग खाना खाकर वापस जा रहे थे और दूल्हा-दुल्हन भी खाना खाने अंदर चले गए। रवि और उसका साथी बलविंदर बाहर ही खड़े थे, तभी बाइक पर सवार तीन युवक आए। उनके हाथों में पिस्टल थीं। उन्होंने आते ही रवि पर गोलियां दागना शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो गोलियां बलविंदर को भी लगी। गोलियों की आवाज सुनते ही विवाह समारोह में हड़कंप मच गया। दोनों को डीएमसी अस्पताल लाया गया, जहां रवि की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जाता है कि तीनों आरोपियों के पास करीब छह पिस्टल थीं।


सूचना मिलते ही डीएमसी के बाहर रवि के समर्थकों और कांग्रेसी नेताओं की भीड़ जमा हो गई। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, विधायक भारत भूषण आशू भी डीएमसी पहुंचे और परिवार के सदस्यों से बातचीत की। बिट्टू ने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब हो रही है। रवि युवा नेता था और इलाके में खेल को प्रमोट करता था। वहीं पुलिस कमिश्नर परमराज सिंह उमरानंगल का कहना है कि पुलिस इलाके के सीसीटीवी खंगाल रही है। पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed