फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   fight, try, to, put, acid, daughters

घरेलू क्लेश में बेटियों पर तेजाब डालने की कोशिश

Mon, 06 Jul 2015 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 06 Jul 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
बस्ती जोधेवाल के टिब्बा रोड स्थित गुरमेल पार्क इलाके में एक व्यक्ति ने घरेलू क्लेश के चलते शराब के नशे में अपनी ही दो बेटियों के साथ मारपीट की और उन पर तेजाब डालने की कोशिश की। आरोपी की पत्नी के मौके पर आने के कारण उनकी बेटियां बच गई।
विज्ञापन


महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और नीलम की शिकायत पर उसके पति सरवन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन



थाना बस्ती जोधेवाल में तैनात एएसआई तरसेम सिंह ने कहा कि आरोपी सरवन कुमार जिला कचहरी में किसी वकील के साथ काम करता है।

वह शराब पीने का आदी है और अकसर अपनी पत्नी और बेटियों के साथ मारपीट करता था। रविवार को वह शराब के नशे में घर पहुंचा। उसके सिर पर पहले से ही चोट लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अपने कमरे में पहुंचा जहां उसकी बेटियां पूजा (20) और प्रिया (18) बैठी हुई थी। आरोपी ने कमरे में घुसते ही उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और बाहर से लाई गई तेजाब की बोतल उन पर फेंकने लगा।


प्रिया और पूजा के चिल्लाने पर उनकी मां नीलम कमरे में आई। जब आरोपी बोतल फेंकने लगा तो नीलम ने उससे बोतल छीन कर बाहर फेंक दी और शोर मचा दिया।

नीलम का शोर सुन सरवन कुमार के परिजन भी वहां पहुंच गए। इस दौरान आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई तरसेम सिंह ने कहा कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed