फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   farmer, suicide in ludhiana

पैसे न मिलने पर नकोदर से लुधियाना आकर जान दे दी

Sat, 06 Feb 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Sat, 06 Feb 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
farmer, suicide in ludhiana
नकोदर के गांव मीरापुर के रहने वाले मोहन लाल (50) ने शनिवार दोपहर लुधियाना बस स्टैंड पर सल्फास निगलकर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन पांच और चौकी बस स्टैंड की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक मोहन लाल के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है।
विज्ञापन


जिसमें उसने लिखा है कि फगवाड़ा के गांव संगा के रहने वाले करनैल सिंह से उसने कमेटियों के पैसे लेने थे, लेकिन वह पैसे नहीं दे रहा था। इस वजह से वह काफी परेशान था। वह करनैल सिंह से तंग आकर जहर निगल रहा है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर और मोहन लाल के भाई सुच्चा सिंह की शिकायत पर करनैल सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


चौकी बस स्टैंड के इंचार्ज एएसआई सुदर्शन कुमार ने कहा कि मोहन लाल खेती करता था। उसने गांव संगा के करनैल सिंह के पास कमेटियां डाल रखी थी। उसने करनैल सिंह से काफी पैसे लेने थे। वह करनैल से पैसे मांगता था, लेकिन वह टाल मटोल कर रहा था। शनिवार को भी उसने करनैल सिंह से पैसे मांगे, लेकिन उसने पैसा नहीं दिया। इसके बाद मोहन लाल बस से लुधियाना के बस स्टैंड पहुंचा और सल्फास की गोलियां निगलकर जान दे दी। सुदर्शन कुमार ने कहा कि पुलिस ने करनैल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीम आरोपी करनैल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed