फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   death, pistol fired man died in bhatinda, bhatinda death

फिल्मी स्टाइल में रिवाल्वर घुमाने से चली गोली, मौत

Mon, 16 May 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Mon, 16 May 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
death, pistol fired man died in bhatinda, bhatinda death
बंदूक
जिले के गांव मलूका के पास एक अकाली वर्कर को फिल्मी स्टाइल में रिवाल्वर घुमाना इतना महंगा पड़ा कि वह अपनी जान ही गंवा बैठा। उसकी पहचान जगमोहन सिंह निवासी गांव कोठा गुरू का के तौर पर हुई है।  
विज्ञापन


गांव कोठा गुरू निवासी धर्मवीर सिंह अपने दोस्त जगमोहन सिंह और भूपिंदर सिंह के साथ अपनी रिवाल्वर के लाइसेंस को नवीन करवाने के लिए सोमवार बठिंडा आए थे। वे जब वापस जा रहे थे तो गांव मलूका के पास एक रजवाहे पर रुक गए। इसके बाद तीनों ने बार-बार रिवाल्वर हाथ में पकड़ कर तस्वीरें खींचनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान जगमोहन सिंह जब धर्मवीर की रिवाल्वर को अपनी उंगली से फिल्मी स्टाइल में घुमाने लगा तो अचानक उससे गोली निकल गई। यह जगमोहन सिंह के माथे पर जा लगी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। थाना दयालपुरा पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के दोस्तों से पूछताछ की तो पता चला कि तीनों करीबी दोस्त थे और तस्वीरें खींचने के चक्कर में यह हादसा हो गया। पुलिस ने मृतक के बेटे जसकरण सिंह के बयान पर कार्रवाई करने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed