फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   courier, company, workers, stole, six, and, half, lakh

कोरियर कंपनी के मुलाजिम को बंधक बना लूटे साढ़े छह लाख

Thu, 30 Jul 2015 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 30 Jul 2015 09:50 PM IST
विज्ञापन
हथियारों से लैस नकाबपोश तीन लुटेरों ने चीमा चौक स्थित रेड एक्सेस कोरियर कंपनी के मुलाजिम रमेश वर्मा को बुधवार की देर रात बंधक बनाकर साढ़े छह लाख रुपये लूट की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


लुटेरों ने चाकू की नोक पर मुलाजिम से सेफ का पासवर्ड पूछा और नगदी लेकर फरार हो गए। लुटेरे जाते वक्त सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए।

किसी तरह रमेश ने खुद को खोला और बाथरूम से बाहर निकल कर लूट की जानकारी दफ्तर इंचार्ज को दी। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन छह की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


कोरियर कंपनी के मुलाजिम रमेश वर्मा के मुताबिक दफ्तर में कुल 19 लोग काम करते है। उसकी रात की ड्यूटी होती है। बुधवार की रात वह दफ्तर में बैठा था।


अचानक मुंह ढके हुए तीन लोग दफ्तर में घुस आए और आते ही उसके साथ मारपीट कर उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार रख दिए। उनमें से एक ने सेफ खोलने की कोशिश की, लेकिन सेफ लॉक था।
विज्ञापन


लुटेरों ने उसे जान से मारने की धमकियां देकर पासवर्ड पूछ लिया और सेफ खोल कर अंदर रखी करीब साढ़े छह लाख रुपये की नगदी लूट ली।

इसके बाद लुटेरों ने उसके हाथ पैर बांधे और उसके मुंह पर रुमाल बांध कर उसे बाथरूम में बंद कर दिया। इतना ही नहीं जाते हुए लुटेर दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमेश के मुताबिक उसने किसी तरह से अपने हाथ पैर खोले और बाथरूम के रोशनदान के जरिये बाहर निकला। रमेश ने कहा कि उसका फोन दफ्तर की टेबल के दराज में पड़ा था। 



उसने तुरंत फोन के जरिए इसकी जानकारी दफ्तर इंचार्ज को दी। थाना डिविजन छह के एसएचओ इंस्पेक्टर कंवरजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने  केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है। जल्द हल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed