फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   collection, youth, loot

कलेक्शन कर आ रहे युवक से दो लाख लूटे

Thu, 05 Nov 2015 06:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हलवारा (लुधियाना)
ब्यूरो, अमर उजाला/हलवारा (लुधियाना) Updated Thu, 05 Nov 2015 06:37 PM IST
विज्ञापन
collection, youth, loot
रायकोट के गांव हिस्सोवाल में वीरवार दोपहर तीन युवकों ने रायकोट से कलेक्शन कर लौट रहे एक युवक से दो लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। युवक ने बहादुरी दिखाते हुए दो राहगीरों की मदद से तीनों लुटेरों का पीछा किया और तीनों को गांव में जाकर पकड़ लिया। एक युवक उन्हें चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना सुधार की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी बलवंत सिंह और हरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मिलरगंज स्थित जिंदल कैमिकल फैक्टरी में काम करने वाला मुनीम सन्नी कुमार कलेक्शन भी करता है। वीरवार दोपहर को वह अपनी बाइक पर रायकोट से दो लाख रुपये की कलेक्शन कर वापस आ रहा था। रायकोट से ही बाइक सवार तीन युवक उसके पीछे लग गए। सन्नी को शक हुआ, मगर उसने बाइक नहीं रोकी। जब वह गांव हिस्सोवाल की तरफ घूमा तो युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट कर उसका बैग छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन

सन्नी हिम्मत कर उठा और वहां से गुजर रहे मुल्लांपुर के रवि और किंदा से मदद की गुहार लगाई। उसके बाद तीनों ने लुटेरों का पीछा किया। लुटेरे गांव हिस्सोवाल की बंद गली में घुस गए। सन्नी और उसके साथी भी उन्हीं के पीछे थे। बंद गली देख तीनों वहीं रुक गए। लुटेरों ने बाइक सन्नी की बाइक में दे मारी। सन्नी, रवि और किंदा ने तीनों को काबू कर लिया। इतने में गांव के लोग भी बाहर आ गए। इसी दौरान एक लुटेरा फरार होने में कामयाब हो गया। सूचना मिलते ही थाना सुधार की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed