फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Clash between two groups of college students at police station in Ludhiana

दंगल का अखाड़ा बनी पुलिस चौकी: लुधियाना में भिड़े कॉलेज स्टूडेंट्स के दो गुट, पुलिस के सामने चले लात-घूसे

Wed, 26 Mar 2025 10:49 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 26 Mar 2025 10:49 PM IST
सार

कॉलेज स्टूडेंट्स के दो गुटों के बीच पुलिस चौकी में जमकर मारपीट हुई। पुलिस के सामने छात्रों ने एक-दूसरे पर जमकर लात घूसे बरसाए। हालांकि छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग करना पड़ा। 

विज्ञापन
Clash between two groups of college students at police station in Ludhiana
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में पुलिस चौकी दंगल का अखाड़ा बन गई। लुधियाना के डिवीजन आठ थाने के अधीन आती चौकी कैलाश चौक में कॉलेज स्टूडेंट्स के दो गुट आपस में भिड़ गए। निजी कॉलेज के दो गुट झगड़ा करने के बाद शिकायत करने पहुंचे तो चौकी के अंदर ही पुलिस के सामने जमकर लात घूसे चले। किसी बात को लेकर पहले कॉलेज में विद्यार्थियों की मारपीट हुई और चौकी में आकर फिर से झगड़े पर उतारू हो गए।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस मुलाजिमों ने उन्हें खींचकर बाहर निकाला। उसके बाद उन पर हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग के बाद सभी तितर बितर हो गए। हालांकि कई वीडियो भी सामने आए हैं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डिवीजन आठ के एसएचओ इंस्पेक्टर दविंदर शर्मा ने कहा कि किसी को बक्शा नहीं जाएगा। जिसका कसूर होगा उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विद्यार्थियों के दो गुट किसी बात को लेकर मंगलवार को कॉलेज में भिड़ गए थे। दोनों गुटों ने चौकी कैलाश चौक में पुलिस के पास शिकायत दी थी। पुलिस ने दोनों गुटों को बुधवार की सुबह बुलाया था ताकि दोनों पक्षों की बात सुनकर आगे की कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों गुट चौकी पहुंचे थे तो वहां पर किसी बात को लेकर फिर से दोनों गुट बहस पर उतारू हो गए। पुलिस मुलाजिम अभी उन्हें समझा रहे थे कि अचानक से दोनों गुटों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। दोनों गुट चौकी इंचार्ज के दफ्तर के अंदर ही भिड़ गए। 


चौकी का सामान भी टूटा
बताया जाता है कि दोनों गुटों के बीच हुई मारपीट के कारण चौकी का कुछ सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ है। कुर्सियां और दरवाजे भी टूटे हैं। ड्यूटी पर तैनात सभी मुलाजिम इंचार्ज के दफ्तर में आ गए और उन्होंने पहले दोनों गुटों का बीच बचाव किया, लेकिन जब नहीं माने तो पुलिस ने सभी को खींच-खींचकर बाहर निकाला। चौकी के बाहर भी विद्यार्थी भिड़ गए तो पुलिस ने तितर बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। इसके बाद युवक वहां से भागे। झड़प में दो युवकों के घायल होने की खबर है। थाना डिवीजन आठ के एसएचओ इंस्पेक्टर दविंदर शर्मा ने बताया कि चौकी में लगे कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है जिन युवकों का कसूर होगा उनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed