फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Case filed against Amritpal who threatened Raja Wading in Punjab

Punjab: राजा वडिंग को धमकी देने वाले अमृतपाल पर केस दर्ज, हथियारों को प्रमोट करने का आरोप

Thu, 24 Nov 2022 12:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 24 Nov 2022 12:59 PM IST
सार

एसीपी सुमित सूद ने आगे बताया कि अमृतपाल सिंह ने ऐसे इंटरव्यू देकर पंजाब का माहौल खराब किया है। उसने युवा पीढ़ी को राजा वड़िंग को मारने की धमकी देकर सरेआम हथियारों को प्रमोट किया है।

विज्ञापन
Case filed against Amritpal who threatened Raja Wading in Punjab
अमरिंदर सिंह उर्फ राजा वडिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में गन कल्चर को खत्म करने के लिए पुलिस सख्त रूख अपना रही है। अमृतपाल सिंह के खिलाफ लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार यह केस एसीपी डिटेक्टिव सुमित सूद की शिकायत पर दर्ज किया गया।

विज्ञापन


अपने बयान में उन्होंने बताया कि बुधवार शाम वो अपनी टीम के साथ भाई बाला चौक के पास मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि लुधियाना के एक चैनल पर मोगा के गांव महिरो निवासी अमृतपाल सिंह महिरों ने एक इंटरव्यू दिया है।
विज्ञापन


जिसमें पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग की और से किए गए ट्वीट का विरोध करते हुए उसने कहा कि यह लोग तो 32 बोर और 12 बोर देख कर चिल्लाने लगे हैं। मगर जिन हथियारों को अभी दिखाया नहीं गया है, उन्हें देख लिया तो यह लोग जहर ही खा लेंगे। एसीपी सुमित सूद ने आगे बताया कि अमृतपाल सिंह ने ऐसे इंटरव्यू देकर पंजाब का माहौल खराब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने युवा पीढ़ी को वरगला कर भड़काऊ शब्दाबली का इस्तेमाल करके पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को मारने की धमकी देकर सरेआम हथियारों को प्रमोट किया है। आरोपित ने इंटरव्यू में और भी हथियारों का स्टॉक रखने तथा समय आने पर उसे सामने लाने की बात भी कही है। डीसीपी इन्वेस्टीगेशन वरिंदर बराड़ ने कहा कि इस मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed