फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   businessman's son kidnap in lidhiana

रेडीमेड कपड़ा कारोबारी के बेटे का अपहरण

Tue, 01 Dec 2015 03:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 01 Dec 2015 03:44 PM IST
विज्ञापन
businessman's son kidnap in lidhiana
कुछ दिन पहले मोहाली के गांव सोहाना से लुधियाना शिफ्ट हुए कपड़ा कारोबारी
विज्ञापन
महेश कुमार के बेटे सुनील कुमार (28) का रविवार का रात कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया।

जब वह घर नहीं पहुंचा, तो उसके परिजनों ने तलाश शुरू की। हैबोवाल पुली के पास उसकी बाइक,  बैग, टूटी हुई घड़ी और दुकान की चाबियां मिलीं। सूचना के बाद थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सोमवार सुबह एडीसीपी जोगिंदर सिंह, एसीपी रमनीश चौधरी व एसएचओ धर्मपाल पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सारी स्थिति का जायजा लिया।  

कपड़ा कारोबारी महेश कुमार ने बताया कि वह गांव सोहाना मोहाली के हैं। वहां उनका रेडीमेड कपड़े का कारोबार था। वह 15 दिन पहले परिवार समेत लुधियाना शिफ्ट हो गए। यहां हैबोवाल, ब्लोकी में उन्होंने घर लिया और सलेम टाबरी गांधी नगर में रेडीमेड कपड़े की दुकान शुरू की महेश का कहना है कि उसके दो बेटे है। वह छोटे बेटे के साथ रविवार दोपहर चंडीगढ़ गया था। उसकी दूसरा बेटा सुनील दुकान पर था। शाम 7.30 बजे वह दुकान से निकला था। उसने उस समय अपनी पत्नी कीर्ति को फोन कर पूछा था कि कुछ खाने के लिए लाना है। इसके बाद उसका फोन नहीं आया।

महेश के मुताबिक करीब 8.30 बजे सुनील ने अपने चचेरे भाई अनु के मोबाइल पर कॉल की थी। लेकिन, चार्जर पर लगे होने के कारण वह मोबाइल रिसीव नहीं कर पाया। इसके बाद जब उन्होंने दोबारा सुनील को फोन किया तो उसन रिसीव नहीं किया। जब वह काफी समय तक घर नहीं पहुंचा, उन्होंने तलाश शुरू कर दी।  देर रात सुनील की बाइक व अन्य सामान गंदे नाले पुल के निकट मिला।

थाना डिवीजन नंबर चार के प्रभारी धर्मपाल का कहना है कि सुनील देर रात लापता हुआ है। उसके पिता ने अपहरण की आशंका जताई है। पिता के बयानों पर अज्ञात लोगों पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed