फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   attack, attack on sarpanch in ludhiana, sarpanch injured in ludhiana

विधायक के कार्यक्रम में सरपंच पर हमला, कपड़े फाड़े, पगड़ी उतारी

Mon, 28 Mar 2016 05:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 28 Mar 2016 05:20 PM IST
विज्ञापन
attack, attack on sarpanch in ludhiana, sarpanch injured in ludhiana
हमला - फोटो : demo pic
गांव आलमगीर में विधायक दर्शन सिंह शिवालिक के प्रोगाम के दौरान कुछ लोगों ने गांव के सरपंच से मारपीट की और उसकी पगड़ी उतार दी। मारपीट के बाद आरोपी मौके से भाग गए। थाना डेहलों की पुलिस ने सरपंच जगदीप सिंह की शिकायत पर प्रेम सिंह, उसके पिता नाहर सिंह, सतनाम सिंह और प्रकाश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जगदीप सिंह ने बताया कि वह गांव आलमगीर का सरपंच है। गांव के विकास के लिए विधायक दर्शन सिंह शिवालिक ने चेक भेंट करना था। इसलिए 26 मार्च को गांव में समारोह रखा गया था। समारोह में विधायक ने गांव के लिए 6 लाख रुपये का चेक दिया। इस दौरान आरोपी प्रेम सिंह, नाहर सिंह, सतनाम सिंह और प्रकाश सिंह गलत बयानबाजी करने लगे। उन्हें समारोह से बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन


जगदीप सिंह का कहना है कि जैसे ही शिवालिक बाहर निकलने लगे, पीछे से आरोपियों ने उस पर हमला बोल दिया। उससे मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए और पगड़ी उतार दी।  थाना डेहलो के जांच अधिकारी रंजीत सिंह का कहना है कि मारपीट करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी नाहर सिंह को काबू कर लिया है, जबकि बाकी आरोपी अभी फरार हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed