फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   arrest, two arrest for smuggling in ludhiana, ludhiana arrest

स्कूल बस से नशा सप्लाई करते दो काबू 

Sat, 21 May 2016 07:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 21 May 2016 07:04 PM IST
विज्ञापन
arrest, two arrest for smuggling in ludhiana, ludhiana arrest
गिरफ्तार
बाहरी राज्यों से नशीला पदार्थ लाकर सप्लाई करने वाले दो तस्करों को सीआईए वन की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी उस समय पुलिस के हत्थे चढ़े जब वह स्कूल बस में नशा सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने न्यू कुलदीप नगर निवासी गुरप्रीत सिंह और इंद्रजीत सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी बलबीर सिंह ने कहा कि पुलिस पार्टी ने गिल रोड स्थित अरोड़ा पैलेस के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान डेहलों की तरफ से केवीएम स्कूल की बस आ रही थी। इसमें दोनों आरोपी थे, लेकिन कोई स्कूली बच्चा नहीं था। पुलिस ने बस खाली देख कर दोनों को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने बस भगा ली। पुलिस ने उनका पीछा किया और कुछ दूरी पर बस घेर ली।
विज्ञापन


तलाशी लेने पर बस में से 45 किलो चूरापोस्त बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने कहा कि वह राजस्थान के अलग अलग शहरों से नशीला पदार्थ लाकर सप्लाई करते थे। वहां से आने वाले कुछ ट्रक ड्राइवरों से उनका संपर्क था, जो कई बार उन्हें वहां से नशीला पदार्थ लाकर देते थे। उन्होंने कहा कि आरोपी स्कूल बस में इसलिए जा रहे थे कि बस को जल्दी कोई चेक नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed