फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   arrest, six arrest in loot case, bhatinda loot

साढ़े नौ लाख की लूट में महिला क्लर्क समेत छह गिरफ्तार 

Sat, 02 Jul 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Sat, 02 Jul 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
arrest, six arrest in loot case, bhatinda loot
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
रामपुरा में साढे़ नौ लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोप में बठिंडा पुलिस ने रामपुरा के स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की महिला क्लर्क तमन्ना और उसके पति प्रदीप कुमार उर्फ बाला, धरमिंदर सिंह उर्फ गग्गी, जनक राज, जसवीर सिंह और गगनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


 उनके खिलाफ थाना कोतवाली बठिंडा में लूटपाट करने के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपियों से तेजधार हथियारों सहित एक रिवॉल्वर और सवा लाख रुपये की नगदी भी बरामद की है। 21 मार्च 2016 को आरोपियों ने रामपुरा की एक फैक्ट्री के कर्मी अंकुश से उस समय साढे़ नौ लाख रुपये लूट लिए थे जब वह बैंक से पैसे निकलवाकर वापस फैक्ट्री की तरफ जा रहा था । 
विज्ञापन


एसएसपी बठिंडा स्वप्न शर्मा ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रदीप कुमार उर्फ बाला, धर्मेंद्र सिंह उर्फ गग्गी, जनक राज, जसवीर सिंह और गगनदीप सिंह बठिंडा की दाना मंडी में बैठकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने जब सूचना के आधार पर छापामारी की तो वहां से उक्त सभी आरोपियों को तेजधार हथियारों व 32 बोर के रिवॉल्वर समेत गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान उक्त लूट की वारदात को माना और उनकी निशानदेही पर लूटी गई राशि में से सवा लाख रुपये बरामद किए गए। साथ ही चोरी की बाइक और वारदात को अंजाम देने के लिए रेकी में उपयोग की जाने वाली एक्टिवा व एक स्पलेंडर बाइक भी बरामद की गई। 

बैंक की महिला क्लर्क करती थी सहयोग
एसएसपी ने बताया कि आरोपी प्रदीप कुमार की पत्नी रामपुरा के स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में क्लर्क के तौर पर काम करती थी। वह अपने पति को उन व्यक्तियों के बारे में फोन पर सूचना देती थी जो बैंक से मोटी रकम निकलवाकर जाते थे। आरोपी महिला का पति रामपुरा के एक पेट्रोल पंप पर काम करता था जहां पर उसने पंप मालिक से लाखों रुपये उधार लिए थे। इसी वजह से उसने लूट की वारदात को अंजाम दिया। 

एक लाख रुपये का तीन मंदिरों को दिया दान 
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने फैक्ट्री कर्मी अंकुश से लाखों रुपये लूटने के बाद रामपुरा के तीन मंदिरों में एक लाख रुपये का दान दिया था। आरोपियों ने तीन लाख तीस हजार रुपये का डीजे का सामान खरीदा था जो आरोपी धर्मेंद्र सिंह की दुकान से बरामद कर लिया गया है। बाकी पांच लाख रुपये आरोपियों ने उन लोगों को वापस कर दिए जिनसे उन्होंने उधार लिया था। 


रामपुरा पुलिस पुलिस ने लूट की वारदात में लगाई चोरी की धारा
रामपुरा पुलिस ने इस वारदात के बाद थाना फूल में अंकुश की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट की वारदात का मामला दर्ज करने की बजाय चोरी की धारा में मामला दर्ज कर लिया। इस संबंधी एसएसपी का कहना था कि अभी जुर्म में बढ़ोतरी की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed