फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   arrest, mother murderer arrest in bhatinda, bhatinda arrest

गरीबी में बुजुर्ग मां को झील में फेंक मारा था, गिरफ्तार

Fri, 02 Sep 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Fri, 02 Sep 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
arrest, mother murderer arrest in bhatinda, bhatinda arrest
गिरफ्तार
जिले के गांव बंगी के एक व्यक्ति ने गरीबी की वजह से अपनी बुजुर्ग मां को झील में फेंक दिया था। वारदात के बाद आरोपी जगदीश कुमार ने बठिंडा पुलिस के पास अपनी मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी। वहीं जांच के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को आखिरकार वारदात के तीन साल के बाद गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाना थर्मल के एएसआई सुखवीर सिंह ने बताया कि अप्रैल 2013 में आरोपी जगदीश कुमार ने अपनी बुजुुर्ग मां विद्या देवी को बठिंडा में लाकर झील में फेंक दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस अधिकारी का कहना है इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बठिंडा के बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी में अपनी मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीते दिनों आरोपी के दोस्त जीत सिंह ने बताया कि जगदीश ने आर्थिक तंगी और गरीबी के चलते यह कदम उठाया था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है। एएसआई ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed