फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   arrest, acp arrest accused, ludhiana arrest

एक किलोमीटर पीछा कर एसीपी ने लुटेरे को किया काबू

Tue, 20 Sep 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 20 Sep 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
arrest, acp arrest accused, ludhiana arrest
arrest
गैस एजेंसी की महिला कर्मी से कैश से भरा बैग छीन कर भाग रहे लुटेरे को एसीसी संदीप वढेहरा ने एक किलोमीटर तक पीछा करके काबू कर लिया। आरोपी का दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। काबू आरोपी की पहचान तरनतारन निवासी 23 वर्षीय जसविंदर सिंह के तौर पर हुई है। जबकि उसका साथी जगदीश सिंह भागने में कामयाब हो गया।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुकवेल गैस एजेंसी की कर्मी दीपिका सुबह करीब 11 बजे बैग में 1.37 लाख रुपये लेकर फिरोज गांधी मार्केट स्थित बैंक में जमा कराने पहुंची। बैंक के बाहर ही उसने अपना स्कूटर खड़ा किया और रुपयों वाला बैग लेकर शाखा की तरफ बढ़ने लगी। तभी दो युवक आए और उससे बैग छीनने लगे।
विज्ञापन


महिला ने बैग जोर से पकड़ लिया। छीनाझपटी के दौरान बैग का हैंडिल टूट गया। युवाओं ने बैग काबू किया और वहां से भागने लगे। महिला कर्मी ने शोर मचाया लेकिन कोई उसकी मदद को नहीं आया। वहीं से एसीपी  संदीप वढेहरा अपने गनमैन के साथ निकल रहे थे। उन्होंने भागते हुए लुटेरों को देखा और उनका पीछा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक हजार मीटर तक पीछा करने के बाद एसीपी ने बैग पकड़े लुटेरे को काबू कर लिया। घटना की जानकारी थाना डिवीजन नंबर पांच को दी गई। थाना प्रभारी बेअंत जुनेजा का कहना है कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे के आदी हैं। उन्होंने कहा कि यह भी जांच की जा रही है कि इससे पहले वे कितनी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इसके अलावा फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed