{"_id":"68dbe0ad4463b87c75029faa","slug":"army-major-laptop-and-official-mobile-stolen-from-dholewal-military-camp-in-ludhiana-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलिट्री कैंप में चोरी: मेजर का लैपटॉप और मोबाइल ले उड़े चोर, फोन में था सरकारी डाटा; सेना के अधिकारी भी सन्न","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मिलिट्री कैंप में चोरी: मेजर का लैपटॉप और मोबाइल ले उड़े चोर, फोन में था सरकारी डाटा; सेना के अधिकारी भी सन्न
Tue, 30 Sep 2025 08:56 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 30 Sep 2025 08:56 PM IST
सार
शातिर चोरों ने भारी सुरक्षा को ताक में रख मिलिट्री कैंप में भी डाका डाल दिया। लुधियाना के ढोलेवाल स्थित मिलिट्री कैंप से मेजर का लैपटॉप और मोबाइल समेत अन्य सामान चोरी हुआ है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
पंजाब के लुधियाना के ढोलेवाल स्थित मिलिट्री कैंप के अंदर मेजर रैंक के अधिकारी की सरकारी कोठी में घुस चोर अंदर से लैपटॉप और सरकारी मोबाइल चोरी कर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि सुरक्षा उपकरणों से लैस और 24 घंटे सुरक्षा घेरे में घिरे रहने वाला मिलिट्री एरिया कैंप में चोर कैसे घुस गया। चोर घर से लैपटॉप और सरकारी फोन चुरा गया जिसमें मेजर का सरकारी डाटा था। उसमें कई ऐसी गोपनीय चीजें हैं जिसका किसी भी हालत में सेना खुलासा नहीं करती।
विज्ञापन
जब चोरी की वारदात हुई मेजर छुट्टी पर गए थे। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन छह की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में मेजर सचिन शर्मा की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक करने में जुटी है ताकि कोई सुराग मिल सके।
विज्ञापन
मेजर सचिन शर्मा द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह ढोलेवाल आर्मी कैंप में तैनात हैं और कैंप के अंदर ही उनका आवास है। वह 18 से 21 सितंबर तक छुट्टी पर थे और इसी दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति उनके सरकारी आवास में घुसा और उसने वहां से चोरी कर ली। मेजर सचिन शर्मा के मुताबिक चोर उनके सरकारी घर से लैपटॉप, आर्मी की तरफ से उन्हें मिला सरकारी मोबाइल, रेबन कंपनी की ऐनक और फॉसिल जेन कार्ले कंपनी की घड़ी चोरी करके ले गए। मेजर के लैपटॉप और मोबाइल में कुछ जरूरी दस्तावेज हैं। ढोलेवाल के पास आर्मी कैंप के अंदर बाहरी लोगों की एंट्री ही नहीं होती। ऐसे में आर्मी कैंप के अंदर मेजर के घर में चोरी होना एक बड़ी घटना मानी जा रही है।
विज्ञापन
सेना के अधिकारियों को शक है कि कैंप के अंदर रहने वाले किसी व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है। इसके अलावा इस दौरान कैंप में कौन-कौन लोग आए हैं इसलिए गेट पर एंट्री रजिस्टर की भी जांच हो रही है। हालांकि सेना के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। उधर, इस मामले में जांच अधिकारी एएसआई गुरजिंदर सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे और अन्य थ्योरियों पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।