फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Air firing at wedding in Jagraon Police detained some youths

शादी में हवाई फायरिंग: पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया, भाग न सकें इसलिए कारों के टायर उतारे

Thu, 25 Sep 2025 02:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 25 Sep 2025 02:36 PM IST
सार

लगातार गोलियों की आवाज से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। एक ग्रामीण ने घटना की सूचना थाना सदर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

विज्ञापन
Air firing at wedding in Jagraon Police detained some youths
पुलिस ने गाड़ियों के टायर उतारे - फोटो : संवाद

विस्तार

जगरांव के गांव गालिब कलां में बुधवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान हवाई फायरिंग हो गई। गांव की धर्मशाला में सुखविंदर सिंह कूचा के विवाह की पार्टी चल रही थी। इस दौरान कुछ युवकों ने हथियार निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन


गोलियां धर्मशाला के शैड को भेदती हुई निकल गईं। लगातार गोलियों की आवाज से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। एक ग्रामीण ने घटना की सूचना थाना सदर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन


घटना की गंभीरता के बावजूद पुलिस प्रशासन में समन्वय की कमी दिखी। थाना सदर इंचार्ज सुरजीत सिंह से जब सुबह इस घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जानकारी से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि वे इस समय हाईकोर्ट में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं चौकी गालिब कलां के इंचार्ज तरसेम सिंह ने गोली चलने की पुष्टि करते कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता करने में जुटी है, कि गोलिया किसकी लाईसेंसी पिस्ताैल से चली हैं, ताकि उस व्यक्ति को भी जांच में शामिल किया जाए। पुलिस ने घटना स्थल पर खड़े वाहनों के टायर तक उतार लिए ताकि कोई भी युवक गाड़ी लेकर फरार ना हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed