फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Accused of Abusing Guru Nanak Dev ji Anil Arora arrested after 52 days from Zirakpur

श्री गुरु नानक देव जी के खिलाफ अपशब्द बोलने का मामला: 52 दिन बाद आरोपी अनिल अरोड़ा गिरफ्तार

Thu, 09 Dec 2021 09:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 09 Dec 2021 09:06 PM IST
सार

आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर समराला चौक भी एक दिन के लिए बंद कर दिया था। जिसके बाद लगातार पुलिस सिख संगठनों को आश्वासन दे रही थी कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Accused of Abusing Guru Nanak Dev ji Anil Arora arrested after 52 days from Zirakpur
आरोपी को ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोशल मीडिया के क्लब हाउस ग्रुप में श्री गुरु नानक देव जी महाराज और उनके पिता के खिलाफ अपशब्द बोलने वाले पूर्व भाजपा नेता और विश्व हिंदू परिषद के नेता अनिल अरोड़ा को आखिरकार 52 दिन के बाद कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को इतने दिन की जद्दोजहद के बाद पंचकूला के पास से बुधवार देर रात गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पुलिस की करीब पांच टीमें आरोपी अनिल अरोड़ा की तलाश में जुटी थी और उसकी तलाश में कई जगहों पर छापामारी की गई थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है कि वह 52 दिन तक किसकी मदद से किन जगहों पर रहा। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर क्लब हाउस के नाम से एक ग्रुप बना है। जिसमें आरोपी अनिल अरोड़ा के साथ साथ उसके साथियों ने श्री गुरु नानक देव जी और उनके पिता के बारे में अपशब्द बोले थे। सिख संगठनों को इसका पता चला तो सभी सिख संगठन इकट्ठा हो गए। जिसके बाद थाना डिवीजन तीन में आरोपी अनिल अरोड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। 
विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर समराला चौक भी एक दिन के लिए बंद कर दिया था। जिसके बाद लगातार पुलिस सिख संगठनों को आश्वासन दे रही थी कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सिख जत्थेबंदियों की तरफ से समराला चौक में पक्का मोर्चा लगा दिया गया और कहा गया था कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही उसे हटाया जाएगा। पुलिस ने आरोपी अनिल अरोड़ा पर एक लाख रुपये का इनाम भी रखा था। इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार कर दस लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिख संगठनों ने पुलिस के काम को सराहा

आरोपी अनिल अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद सिख संगठनों की तरफ से महानगर की पुलिस के काम को सराहा वहीं कहा गया कि आरोपी अनिल अरोड़ा को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने कड़ी मेहनत की है। इसके साथ साथ सिख संगठनों ने कहा कि इस केस की जानकारी भी पुलिस समय समय पर लोगों को देती रही जिससे पंजाब के भाईचारे को कोई नुकसान न हो सके। 


डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस इंवेस्टिगेशन वरिंदर सिंह बराड़ ने कहा कि आरोपी को जीरकपुर से गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अदालत में पेश किया जाएगा और उसका पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी। 

धार्मिक स्थानों पर मन्नतें मांगता रहा आरोपी अनिल अरोड़ा

विश्व हिंदू परिषद के नेता अनिल अरोड़ा ने पूछताछ के दौरान कई खुलासे किए है। इस मामले में आरोपी श्री गुरु नानक देव जी और उनके पिता के बारे में अपशब्द बोल कर खुद धार्मिक स्थानों पर माथा टेकता रहा और मन्नत मांगता रहा। श्री गुरु नानक देव जी के खिलाफ बोलने की उसे माफी नहीं मिली और वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 

आरोपी पुलिस से बचने के लिए पहले पंचकूला फरार हुआ। वहां कुछ दिन रहने के बाद वह दिल्ली और वहां से उसने धार्मिक स्थानों की यात्रा शुरू कर दी। वह कभी ऋषिकेश तो कभी वृंदावन तो कभी हरिद्वार की यात्रा करता रहा ताकि किसी तरह से पुलिस की नजरों से बच सके। 

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और भी कई खुलासे होने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार श्री गुरु नानक देव जी और उनके पिता के बारे में बोलने के बाद जब इस मामले में कार्रवाई हुई तो आरोपी तुरंत ही अपने घर से फरार हो गया था। घर से फरार होने के बाद आरोपी पंचकूला पहुंचा। 

वहां से दिल्ली और दिल्ली से धार्मिक स्थानों पर माथा टेक मन्नतें मांगता रहा। धार्मिक स्थानों की यात्रा करने के बाद वह फिर दिल्ली पहुंच गया और वहां से फिर पंचकूला। आरोपी ने पुलिस से पूछताछ के दौरान बताया कि उसके पास डेढ़ से पौने दो लाख रुपये की नकदी थी। जो वह खर्च करता रहा। इसके अलावा उसके पास दस लाख रुपये की नकदी थी। 

मगर वह नगदी के बारे में पुलिस को पता चल गया था और पुलिस ने इस मामले में आरोपी के साथी को गिरफ्तार कर दस लाख रुपये बरामद कर लिए थे। अब आरोपी के पास पैसे खत्म हो रहे थे और उसे कहीं से मदद भी नहीं मिल रही थी। जिस कारण वह यात्रा करने के बजाय पंचकूला में ही बैठा रहा। जिसके बारे में पुलिस को सूचना मिल गई तो उसे काबू कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed