फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   accident, two injured in ludhiana, accident in ludhiana

हादसे में पूर्व विधायक की पत्नी, बेटी घायल

Sun, 03 Apr 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 03 Apr 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
accident, two injured in ludhiana, accident in ludhiana
Accident - फोटो : demo pic
कूमकलां के गांव सदड़ा कट के पास एक बस को ओवरटेक करने के चक्कर में आल्टो कार पूर्व विधायक की फार्च्यूनर कार में जा घुसी। इससे कार सवार पूर्व विधायक रंजीत सिंह तलवंडी की पत्नी और बेटी बुरी तरह से घायल हो गईं।
विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद आरोपी कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना कूमकलां की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूर्व विधायक रंजीत सिंह तलवंडी के ड्राइवर गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


गुरप्रीत की शिकायत के मुताबिक वह पूर्व विधायक रंजीत सिंह तलवंडी की पत्नी सरताज कौर और उनकी बेटी अजमन कौर को चंडीगढ़ से लुधियाना लेकर आ रहे थे। जब वह गांव सदड़ा के पास पहुंचे तो सामने से एक बस आ रही थी। इसी दौरान बस को ओवर टेक करती हुई आल्टो कार आ गई, लेकिन कार बस को ओवरटेक नहीं कर सकी और सीधे फार्च्यूनर से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर के बाद उनकी फार्च्यूनर कार पलट गई। इससे गाड़ी में बैठीं सरताज कौर, अजमन कौर और वह घायल हो गए। टक्कर के बाद आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गया। आस-पास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने आल्टो कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

थाना कूमकलां के एसएचओ सुरजीत सिंह नागरा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed