फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   boy injured and refer

Sirmour News: पतंगबाजी के दौरान छत से गिरा युवक, पीजीआई रेफर

Fri, 28 Aug 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
boy injured and refer
पतंगबाजी के दौरान छत से गिरा युवक, पीजीआई रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शहर के गोविंदगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब युवक छत से सीढ़ियों के रास्ते नीचे उतर रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया और वहां पड़ा लोहे का सरिया उसके पेट में जा घुसा।
घायल युवक की पहचान राहुल सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राहुल सुबह छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान दूसरी पतंग लेने के लिए वह सीढ़ियों से नीचे उतर रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद परिजन और स्थानीय लोग उसे गंभीर हालत में डॉ. वाईएस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद अंदरूनी चोटों की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed