{"_id":"6a91d32b6ac8087cda0e8d7a","slug":"siddharthnagar-news-prd-jawan-killed-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-163610-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से पीआरडी जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से पीआरडी जवान की मौत
Fri, 28 Aug 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के सिसवा चौराहे के पास शुक्रवार लगभग सुबह पांच बजे चौहटा गांव निवासी पीआरडी जवान राजमन (55) पुत्र लालसा की सड़क हादसे में मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के चौहटा निवासी राजमन पीआरडी के जवान थे। वह कई दिनों से ढेबरुआ थाना पर ड्यूटी करने जाते थे। रोज की तरह बृहस्पतिवार को ड्यूटी के बाद देर शाम बाइक से घर लौट रहे थे। अभी वह शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के सिसवा चौराहे के पास पहुंचे थे कि इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में वह बाइक लेकर सड़क गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायल अवस्था में देखकर एंबुलेंस से जिला मुख्यालय माधव प्रासाद त्रिपाठी मेडिकल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मौत की खबर सुनकर परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना पर सदर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी है। पीड़ित परिवार की ओर तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।