{"_id":"602a69b08ebc3ee96d155711","slug":"a-girl-cut-her-throat-with-blade-in-front-of-house-of-lover-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैलेंटाइन डे पर युवती का खौफनाक कदम, प्रेमी के घर के सामने ब्लेड से अपना गला काटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वैलेंटाइन डे पर युवती का खौफनाक कदम, प्रेमी के घर के सामने ब्लेड से अपना गला काटा
Mon, 15 Feb 2021 06:04 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 15 Feb 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
लुधियाना के थाना डिवीजन पांच के अंतर्गत बस स्टैंड के पास स्थित एक मोहल्ले में रविवार की रात एक युवक के घर के बाहर युवती ने ब्लेड से गला रेत लिया। युवक के परिजनों के पीटने पर युवती ने यह कदम उठाया है। सूचना मिलने के बाद चौकी बस स्टैंड की पुलिस मौके पर पहुंच गई। निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवती को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार युवती का इलाके के ही युवक के साथ प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे। युवक के परिवार वाले शादी के खिलाफ थे। इससे युवक के घर में क्लेश होता था। इसी कारण युवक घर से भागकर करीब नौ महीने तक रिश्तेदारों के यहां रुका। अब युवक पिछले छह माह से अपने घर पर ही रह रहा है।
विज्ञापन
रविवार की सुबह उसने युवती को फोन पर घर पर मिलने बुलाया। जब वह केक लेकर घर पहुंची तो युवक के पारिवारिक सदस्यों ने उससे मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद युवती ने 112 पर कॉल कर पीसीआर दस्ते को मौके पर बुलाया। पुलिस ने युवती को वहां से वापस घर भेजा।
विज्ञापन
रात करीब नौ बजे युवती ने युवक के घर के बाहर पहुंचकर ब्लेड से अपना गला रेत लिया। इससे वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गई। इलाके के लोगों ने युवती के परिवार को सूचित किया। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद युवती को घर जाने दिया गया। चौकी बस स्टैंड के इंचार्ज गुरचरणजीत सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।