फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   A Driver Burnt Alive in Collision Between Two Truck In Ludhiana

लुधियाना में दर्दनाक हादसा : कार को बचाने में दो ट्रक सीधे भिड़े, आग लगने से एक चालक जिंदा जला

Tue, 23 Feb 2021 02:19 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 Feb 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
A Driver Burnt Alive in Collision Between Two Truck In Ludhiana
लुधियाना में भिड़ंत के बाद ट्रकों में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लुधियाना में सोमवार की रात जगरांव सिंधवा बेट रोड पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों ट्रकों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से बढ़ी कि एक ट्रक चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और वह जिंदा जल गया। समाचार लिखे जाने तक दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थीं।

विज्ञापन


सोमवार रात लगभग 9:30 बजे जगरांव सिंधवा बेट रोड पर एक कार को बचाने के चक्कर में दो ट्रकों की सीधी टक्कर हो गईं। हादसा होते ही दोनों ट्रक में आग लग गईं। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। आग इतनी तेज थी कि एक ट्रक चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। 
विज्ञापन


दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाकर ट्रक चालक को बाहर निकाला। उस समय तक वह बुरी तरह झुलस चुका था और उसकी मौत हो चुकी थी। कुछ समय बाद ट्रक के आयल टैंकर में फिर से आग लग गईं। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। मृतक ट्रक चालक की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed