{"_id":"5c741f52bdec22739402bbca","slug":"91551114066-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस हिरासत से भागे नौजवान की लाश छप्पड़ से मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस हिरासत से भागे नौजवान की लाश छप्पड़ से मिली
विज्ञापन
पुलिस हिरासत से भागे नौजवान का शव छप्पड़ से मिला
लोगों ने सड़क जाम करके पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। लहरागागा के नजदीकी गांव लेहलकलां में छप्पड़ से युवक का शव मिलने पर भड़के ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोरचा खोलते हुए हाईवे पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार गांव लेहल कलां के 25 वर्षीय जगसीर सिंह को चोरी के आरोप में पिछले दिनों लड्डा पुलिस उठाकर ले गई थी। जगसीर सिंह के भाई दर्शन सिंह ने बताया कि 17 फरवरी को पुलिस लेहल कलां बस स्टैंड पर जगसीर सिंह को हथकड़ी लगाए खड़ी थी। इसी दौरान जगसीर पुलिस की गिरफ्त से भाग गया और उसने डर के मारे गांव के छप्पड़ में छलांग लगा दी थी। उसका शव 24 फरवरी देर शाम गांव के छप्पड़ से निकाला गया था। गांव के सरपंच जसविंदर सिंह रिंपी, बलजीत सिंह सराओ, मुक्ति मोरचा के नेता गोबिंद सिंह छाजली ने कहा कि पुलिस की लापरवाही के कारण जगसीर सिंह की मौत हुई है। आरोपी पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया जाए। उन्होंने मांग की कि मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
धरने में पहुंचे डीएसपी बूटा सिंह गिल ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच करवाई जाएगी। डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। आश्वासन मिलने के बाद धरनाकारियों ने धरना समाप्त कर दिया। मृतक जगसीर सिंह के शव को संगरूर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया।
विज्ञापन
-----------------
फोटो:25एसजीआरपी01:लहरागागा में पुलिसप्रशासन के खिलाफधरना देते हुए लोग।