फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दुकान के ताले तोड़ कर लाखों का सामान चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

दुकान के ताले तोड़ कर लाखों का सामान चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

Fri, 01 Feb 2019 09:54 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 01 Feb 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
दुकान के ताले तोड़ कर लाखों का सामान चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार
दुकान में चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान हुआ बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। गुड़मंडी स्थित एक दुकान से कुछ दिन पहले ताले तोड़कर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को थाना कोतवाली की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से से दुकान से चोरी किया गया इलेक्ट्रानिक सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी किशोर नगर निवासी रमन कपूर की शिकायत पर थाना कोतवाली की पुलिस ने मोहल्ला फतेहगंज निवासी राहुल कश्यप, रेलवे लाइन निवासी कमल कुमार और संजू कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

रमन कपूर की शिकायत के मुताबिक उसकी गुड़मंडी में इलेक्ट्रानिक पार्ट्स और कास्मेटिक की दुकान है। बीस जनवरी को वह अपनी दुकान बंद कर चला गया था। अगले दिन जब वह दुकान पर आया तो शटर के ताले टूटे थे और अंदर से काफी सामान गायब था। आरोपी दुकान से करीब चार से पांच लाख का सामान चोरी कर फरार हो गए थे। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरु की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने दुकान से सामान चोरी किया है। इस पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से पांच ड्रायर बरामद किए है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed