{"_id":"5c2261b2bdec2256eb0d16b5","slug":"91545757106-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशापूर्ति के लिए देता था वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशापूर्ति के लिए देता था वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे के लिए बना वाहन चोर, काबू
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से की एक्टिवा बरामद की
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर गिरोह के एक सदस्य को थाना डिविजन तीन की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को इलाके में ही नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी की एक्टिवा बरामद की है।
पुलिस ने इस मामले में जनता नगर निवासी कर्मजीत शर्मा की शिकायत पर ईसा नगरी निवासी करण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी करण ने कुछ समय पहले कर्मजीत का बाइक चोरी कर लाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की एक्टिवा बरामद कर ली। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी नशा करने का आदी है। नशापूर्ति के लिए ही वह चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। चोरी का सामान बेच कर मिलने वाले पैसो से ही वह नशा खरीद कर उसका सेवन करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हुई है कि उसके साथ गिरोह में कितने लोग शामिल है और उन्होंने कितनी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।