फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   --डेढ़ महीने पहले हुई बच्चे की निर्मम हत्या का मामला

--डेढ़ महीने पहले हुई बच्चे की निर्मम हत्या का मामला

Sun, 12 Nov 2017 10:10 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
--डेढ़ महीने पहले हुई बच्चे की निर्मम हत्या का मामला
ये खबर सेकेंड लीड रहेगी।
विज्ञापन


...तो पुलिस बचा रही बच्चे के हत्यारे को
डेढ़ महीने से जांच कर हवाला दे रही पुलिस
पिता का आरोप पुलिस को बता दिया है चाकू किसका, लेकिन फिर भी नहीं कोई सुनवाई
27 सिंतबर, को चाकू से गला रेज 12 साल के इमाम अली की कर दी गई थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
बहादुरके रोड स्थित आजाद नगर में रहने वाले 12 साल के इमाम अली की गला रेत कर हत्या किए जाने के मामले में डेढ़ महीने बाद भी पुलिस को हत्यारों का पता नहीं चला है। पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज है, जिसमें हत्यारे के बारे में काफी अहम सुराग हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मौका-ए-वारदात पर मिली खून से सनी शर्ट सीसीटीवी में नजर आ रहे युवक ने पहन रखी है और जब बच्चा प्लाट की तरफ जा रहा होता है, तब आगे-आगे आरोपी युवक नजर आ रहा है जो दस मिनट पहले ही उसी बेअबाद प्लाट से निकल कर बाहर आया था। वहीं, मौका-ए-वारदत पर पुलिस को एक चाकू भी बरामद हुआ था। जिससे बच्चे का गला रेता गया। बच्चे के पिता मोहम्मद मुबारक का आरोप है कि वारदात स्थल पर मिला चाकू उसके पड़ोस में दुकान करने वाले कसाई का है। उक्त दुकानदार के पास काम करने वाला लड़का यह मान भी गया था कि चाकू उसकी दुकान का है। लेकिन, पुलिस ने दुकानदार से कोई पूछताछ नहीं की। मोहम्मद मुबारक का आरोप है कि उक्त दुकानदार उससे रंजिश भी रखता है। वारदात के दिन जब उसका बेटा पत्ते कोटने के लिए निकला था, तब उक्त दुकानदार भी उसके पीछे निकल गया था। कुछ देर बाद तो दुकानदार वापस आ गया। जबकि उसका बेटा वापस नहीं लौटा। मोहम्मद मुबारक का कहना है कि उसे शक है कि उक्त दुकानदार ने ही उसके बेटे को मरवाया है। अगर पुलिस उससे सख्ती से पूछताछ करे तो मामला स्पष्ट हो सकता है।

अलग-अलग एंगल से मिली सीसीटीवी फुटेज
जांच में थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस को अलग-अलग एंगल से कई फुटेज मिली है। प्लाट के सामने बनी दुकान से एक फुटेज मिली है। जिसमें एक युवक नजर आया है। जिसने वह शर्ट पहन रखी है कि जोकि वारदातस्थल से बरामद हुई थी। उस शर्ट पर खून लगा था। जो बच्चे पास पड़ी हुई थी। हालांकि, शर्ट पहने युवक का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा। लेकिन, फुटेज देखने से पता चलता है कि युवक उक्त बच्चे का ही इंतजार कर रहा था। उसे पता था कि बच्चा पत्ते काटने के लिए उक्त प्लाट में जाएगा। इसलिए वह उससे आगे ही प्लाट में पहुंच गया। पुलिस को मौका-ए-वारदात से एक चाकू मिला था। जिससे बच्चे का गला रेता गया। बच्चे का पिता मुबारक का कहना है कि उक्त चाकू अक्सर कसाई ही इस्तेमाल करते हैं। मुबारक का कहना है कि उसे पता चल गया था कि चाकू किसका है। उसने यह पुलिस को बताया भी। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जहां तक पुलिस ने उस चाकू पर लगे फिंगर प्रिंट भी अभी तक मैच नहीं कराए हैं।
विज्ञापन


कुछ बच्चों ने कहा था मर्डर होते देखा, पुलिस कह रही शरारती हैं बच्चे
मोहम्मद मुबारक का कहना है कि जांच में पता चला कि कुछ बच्चों ने हत्या होते हुए देखा था। जोकि भट्टियां गांव के रहने वाले हैं। हालांकि, पुलिस ने उक्त बच्चों को बुला कर पूछताछ की। लेकिन, पूछताछ के बाद पुलिस का कहना था कि गांव से पता किया था कि बच्चे शरारती हैं, जोकि झूठ बोल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 27 सितंबर को मीट की दुकान करने वाले मोहम्मद मुबारक ने अपने 12 साल के बेटे इमाम अली को करीब 12 बजे दात्तर देकर बकरे के लिए चारा काट कर लाने के लिए भेजा था। लेकिन, वह वापस घर नहीं आया। जब उन्होंने ढूंढना शुरू किया तो देर शाम जाकर दाना मंडी के पास बने बेअबाद प्लाट में इमाम अली की लाश पड़ी मिली। उसके गले पर गहरा कट था। पुलिस को मौका-ए-वारदात से एक खून से सना चाकू और एक शर्ट मिली थी। वहीं, कुछ दूरी पर इमाम की चप्पलें पड़ीं थीं। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने उसे कब्जे में लेकरमामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस
इस मामले में एडीसीपी 4 रघुबीर सिंह ने कहा कि इस मामले में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। जिस पर पीड़ित के पिता को शक है, उससे भी पूछताछ की जा चुकी है। उसके अलावा बच्चे और उसके पिता के जानकारों से भी पूछताछ की गई है कि वह किस किस के घर आता जाता रहा है। फुटेज से पता चला कि युवक ने इशारा कर बच्चे को प्लाट में बुलाया था। जांच में पता चलता है कि हत्या करने आया युवक उसका कोई जानकार ही रहा होगा। फिलहाल हर एंगल से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed