फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   भाई के पैसे वापिस करने को रच दी लूट की झूठी घटना

भाई के पैसे वापिस करने को रच दी लूट की झूठी घटना

Tue, 23 Apr 2019 10:15 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
भाई के पैसे वापिस करने को रच दी लूट की झूठी घटना
फर्जी निकली 3.60 लाख की लूट
विज्ञापन

भाई के पैसे वापस करने के लिए रची झूठी कहानी, पांच गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। अमलोह के गांव शाहपुर में सोमवार को हुई 3.60 लाख रुपए की लूट की घटना पुलिस ने बेनकाब कर दी है। थाना अमलोह पुलिस ने इस घटना में लिप्त पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।
एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि आरोपियों की पहचान गांव शाहपुर के अमनदीप सिंह, गांव रायपुर के जसप्रीत सिंह, गांव बुग्गा कलां के गुरदीप सिंह, अमलोह के गुरवीर सिंह और रविंदर शाह के तौर पर हुई है। एसएसपी अनुसार कुलदीप सिंह ने अमलोह पुलिस को 3.60 लाख कैश लूटने जाने की घटना बारे शिकायत दी थी। शिकायत में कुलदीप ने बताया ग था अमनदीप सिंह और वह दोनों सगे भाई हैं और गांव शाहपुर, अमलोह में मोबाइल की दुकान चलाने के साथ मनी ट्रांसफर का काम भी करते हैं। दुकान पर जो भी कैश जमा होता है उसे बाद दोपहर बैंक में जमा करवाते थे।
विज्ञापन

कुलदीप सिंह ने बताया था कि सोमवार को उसका भाई अमनदीप सिंह अपने साथी रविंदर शाह, निवासी बिहार अमलोह के बैंक में 3 लाख 60 रुपये जमा करवाने के लिए गया था। काफी देर तक दोनों नही लौटे। जब वह उन्हें देखने के लिए गया तो गांव खुम्मना के रास्ते पर दोनों सहमे हुए मिले। दोनों ने बताया कि बुलेट मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरे उनकी आंखों में मिर्च डालकर सारा कैश लेकर फरार हो गए। जाते हुए रविंदर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की तो सीसीटीवी कैमरों से मिली फुटेज व कुलदीप सिंह के भाई अमनदीप सिंह के बयान से शक हो गया। अमनदीप सिंह ने माना कि उसे भाई कुलदीप सिंह के दो लाख रुपये देने थे, जिसे वह चुका नही पा रहा था, इसी कारण उसने अपने भाई के पैसों को ही लूटने की योजना बना डाली। पहले वह अमलोह के गांव रायपुर के जसप्रीत सिंह से मिला। जसप्रीत सिंह ने उसे दो साथियों से मिलाया जो कि गुरदीप सिंह निवासी बुगगा कला तथा गुरवीर सिंह निवासी अमलोह थे। सभी ने मिलकर इस लूट का ड्रामा रचा था। इस पर पुलिस ने गुरदीप सिंह व गुरवीर सिंह को गांव अंनियां के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के 3 लाख 60 हजार रुपये, बुलेट मोटरसाइकिल, हथियार भी बरामद कर लिया है। अमनदीप सिंह ने आरोपी जसप्रीत सिंह, रविंदर शाह, गुरदीप सिंह और गुरवीर सिंह को 50-50 हजार और खुद एक लाख 60 हजार रुपये पास रखने की बात कबूल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed