फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   विधायक बैंस का लाइव अटैक : अब रिश्वत लेते पकड़े पुलिस मुलाजिम

विधायक बैंस का लाइव अटैक : अब रिश्वत लेते पकड़े पुलिस मुलाजिम

Tue, 19 Mar 2019 10:51 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 19 Mar 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
विधायक बैंस का लाइव अटैक : अब रिश्वत लेते पकड़े पुलिस मुलाजिम
विधायक बैंस ने अब रिश्वत लेते पकड़े पुलिस मुलाजिम
विज्ञापन

युवक से बाइक की सुपुर्दगी के लिए ले रहे थे पांच हजार रुपये
फेसबुक पर लाइव हो विधायक ने मुलाजिमों से मंगवाई माफी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख और विधायक बैंस ने मंगलवार को एक बार फिर फेसबुक पर लाइव होकर पुलिस मुलाजिमों को रिश्वत लेते हुए दिखाया। इससे कुछ दिन पहले विधायक बैंस ने फेसबुक पर लाइव हो चिट्टा खरीदा था। इस बार पुलिस मुलाजिम युवक से बाइक की सुपुर्दगी देने के लिए पांच हजार रुपये की रिश्वत ले रहे थे।
थाना डिविजन आठ के अधीन आती डीएमसी अस्पताल की पुलिस चौकी के मुलाजिमों ने मनप्रीत नाम के व्यक्ति से बाइक की सुपुर्दगी देने के लिए पांच हजार रुपये मांगे थे। समर्थकों ने बैंस के फेसबुक पेज से लाइव कर डिविजन आठ के अधीन आती चौकी डीएमसी के मुंशी अवतार सिंह को जांच अधिकारी कांस्टेबल जसवंत सिंह को पांच हजार रुपये लेते हुए पकड़ा और बाद में दोनों से माफी भी मंगवाई। दोनों मुलाजिमों ने जब पैसे बांट लिए तो विधायक बैंस ने पुलिस मुलाजिमों के साथ बात की और उच्चाधिकारियों के ध्यान में सारा मामला लाया। इसके बाद मुलाजिमों ने बैंस से माफी भी मांगी।
विज्ञापन

मनप्रीत ने बताया कि वह डीएमसी अस्पताल के नजदीक एक फोटो स्टेट की दुकान पर ग्राफिक डिजाइनर का काम करता है। 22 जनवरी की शाम को दुकान के बाहर से कोई उसकी बाइक चोरी कर फरार हो गया। उसने डीएमसी अस्पताल में बनी पुलिस चौकी को शिकायत दी। मनप्रीत सिंह का आरोप था कि 181 पर फोन करने पर उसकी शिकायत दर्ज हुई। मनप्रीत ने बताया कि अवतार सिंह मुंशी ने पहले भी शिकायत की फोटो कापी लेने के लिए उससे पांच सौ रुपये लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनप्रीत के अनुसार उसने बाइक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। तीन दिन पहले उसे एक व्यक्ति का फोन आया कि उसकी बाइक सुभाष नगर इलाके में है। उसने खुद ही अपनी बाइक ढूंढ निकाली और बाइक लेकर पुलिस चौकी पहुंच गया। यहां उसने मुलाजिमों को बताया तो चेक करने पर पता चला कि उसमें नशीले टीके भी थे। जब वह बाइक लेकर पुलिस चौकी पहुंचा तो मुलाजिमों ने बाइक रख ली और कहने लगे कि बाइक अब अदालत के जरिये लेनी पड़ेगी। उसने जब मिन्नते की तो उन्होंने दस हजार रुपये रिश्वत मांगे। उसका सौदा पांच हजार रुपये में हो गया और पैसे देने का समय मंगलवार को तय किया गया। इस संबंध में
एसीपी सिविल लाइन मंदीप सिंह ने आरोपी पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
बैंस की टीम से संपर्क कर किया स्टिंग
मनप्रीत ने कहा कि वह पैसे दे नहीं सकता था तो उसने विधायक बैंस की टीम से संपर्क किया। इसके बाद फेसबुक पर लाइव कर मुलाजिमों को पांच हजार रुपये रिश्वत दी। जसवंत ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेकर दो हजार लाइव ही मुंशी अवतार को दे दिए और बाकी तीन हजार रुपये चौकी इंचार्ज मलकीत सिंह को देने की बात कही। फेसबुक पर यह सारे समय दौरान विधायक बैंस समराला में मीटिंग के दौरान लाइव रहे और उन्होंने पुलिस कमिश्नर को इसकी शिकायत दी। उधर,
पुलिस मुलाजिम जसवंत सिंह ने मुंशी अवतार सिंह पैसे लेने के लाइव स्टिंग के बाद एक दूसरे पर पैसे पकडने की बात फेंकते रहे। जसवंत सिंह का कहना था कि उसने पैसे पकड़ कर मुंशी को दिए थे और मुंशी अवतार सिंह का कहना था कि उसने पैसे नहीं पकड़े बल्कि जसवंत सिंह ने पैसे लिए है।

क्या कहते हैं पुलिस कमिश्नर
पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि विधायक बैंस की शिकायत मिली है। उन्होंने मामले की जांच एसीपी सिविल लाइन मंदीप सिंह को सौंपी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed