फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   छह वर्षीय बच्ची संदिग्ध हालातों में हुई लापता

छह वर्षीय बच्ची संदिग्ध हालातों में हुई लापता

Mon, 14 Jan 2019 09:58 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 14 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
छह वर्षीय बच्ची संदिग्ध हालातों में हुई लापता
डीजे के प्रोग्राम से बच्ची का अपहरण
विज्ञापन

दूसरे दिन भी पुलिस नहीं ढूंढ सकी बच्ची को, रातभर चली छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुरबेदी(रोपड़)। नूरपुरबेदी की बंगाला बस्ती में रविवार देर रात लोहड़ी के जश्न में व्यस्त एक परिवार की छह वर्षीय बच्ची संदिग्ध हालात में लापता हो गई। लापता बच्ची के परिजनों को अगवा होने की आशंका है। सूचना मिलते ही थाना प्रमुख नूरपुरबेदी कुलवीर सिंह कंग तुरंत पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने बच्ची तलाश के लिए देर रात पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी रखा है। लेकिन दूसरे दिन भी लापता बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल सका है। लापता बच्ची के पिता संजीत पुत्र निर्मल वासी बंगाला बस्ती (नूरपुरबेदी) ने बताया कि उसकी पत्नी ने शादी होने से पहले ही अपनी भतीजी खुशी पुत्री सुभाष वासी माछीवाड़ा को गोद लिया हुआ था। उसने बताया कि शादी के बाद उसके घर कोई औलाद नहीं हुई। जिसके कारण उसने अपने भाई भजना का करीब डेढ़ वर्ष का लड़का भी गोद लिया हुआ था। इन दोनों बच्चों का वह और उसकी पत्नी पालन पोषण कर रहे हैं। उसने भावुक होते बताया कि लोहड़ी के त्योहार के कारण पड़ोस में बुआ फीको के घर डीजे चल रहा था। इस दौरान बस्ती के बच्चों के साथ उसकी लड़की खुशी भी नाच रही थी। प्रोग्राम खत्म होने के बाद वह घर आ गया, जबकि उसकी लड़की का कुछ पता नहीं चल सका। उसने आशंका जताई है कि कोई व्यक्ति उसे समागम दौरान अगवा करके ले गया है। इस दौरान मौके पर पहुंचे थाना प्रमुख नूरपुरबेदी कुलदीव सिंह कंग व पुलिस पार्टी ने पूछताछ के उपरांत आसपास के घरों, खेतों और अन्य स्थानों पर पूरी रात लड़की की तलाश जारी रखी, लेकिन लापता बच्ची का कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद दूसरे दिन भी थाना प्रमुख पुलिस पार्टी सहित बच्ची की जगह जगह तलाश में जुटे रहे। इस दौरान क्षेत्र के आसपास नाकाबंदी भी की गई लेकिन समाचार लिखे जाने तक लापता बच्ची का कुछ पता नहीं चल सका है। एएसआई बलवीर चंद ने लापता बच्ची के माता-पिता के बयान के आधार पर आइपीसी की धारा 365 के तहत अपहरण का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed