फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   घर से सिलैंडर लेने गई 10वीं कक्षा छात्रा से दुष्कर्म करने के मामले में

घर से सिलैंडर लेने गई 10वीं कक्षा छात्रा से दुष्कर्म करने के मामले में

Wed, 29 Nov 2017 10:58 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
घर से सिलैंडर लेने गई 10वीं कक्षा छात्रा से दुष्कर्म करने के मामले में
सभी केंद्र
विज्ञापन

नाबालिग छात्रा से दुराचार के दोषी को बीस वर्ष की सजा
बस स्टैंड पर सिलेंडर लेने गई छात्रा को अगवा कर किया था दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में बुधवार को अतिरिक्त जिला एवं स्तर न्यायाधीश की अदालत ने आरोपी को 20 वर्ष की सजा के साथ 3 लाख 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

जिले के गांव राएखाना की नाबालिग 15 वर्षीय छात्रा ने पुलिस को अपने माता-पिता को साथ लेकर शिकायत दर्ज करवाई कि 2 अक्तूबर 2015 को वह सिलेंडर लेने के लिए राएखाना बस अड्डे पर गई तो रास्ते में अमृतपाल सिंह पुत्र सुखमंदर सिंह व उसके एक साथी मनप्रीत सिंह पुत्र नछत्तर सिंह उसे अगवा कर अपने घर में ले गए। जहां उसके साथ अमृतपाल ने दुष्कर्म किया। 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने बताया कि उसका पिता कौर सिंह जो एक बस ड्राइवर है व माता संदीप कौर घरेलू महिला है, को साथ लेकर वह थाने गई और वहां महिला थानेदार गुरप्रीत कौर को सारी दास्तान सुनाई। थाना कोटफत्ता पुलिस ने जांच के बाद दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था। सूबतों व गवाहों के आधार पर बुधवार को न्यायधीश बलजिंदर कौर ने अहम फैसला सुनाते हुए आरोपी अमृतपाल सिंह को दुष्कर्म मामले में 20 वर्ष की सजा के साथ अन्य धाराओं के मामले में 3 लाख 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा भी सुनाई। अपने फैसले में न्यायाधीश ने लिखा कि चूंकि साबित हुआ कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ है, जिसके तहत सरकारी वकील की जिरह के बाद फैसला सुनाया गया। फसले के तुरंत बाद दोषी को पुलिस ने अदालत परिसर से हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed