फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   अंतरराजीय लुटेरा गिरोह के सात आरोपी गिरफ्तार

अंतरराजीय लुटेरा गिरोह के सात आरोपी गिरफ्तार

Sat, 16 Mar 2019 09:10 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 16 Mar 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
अंतरराजीय लुटेरा गिरोह के सात आरोपी गिरफ्तार
लुटेरा गिरोह के सात शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से वाहन, हथियार और तेजधार हथियार हुए बरामद
सूबे के कई शहरों में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते आ रहे है आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हथियारों के बल पर सूबे के अलग अलग शहरों में लूटपाट करने वाले गिरोह के सात बदमाशों को थाना डिविजन चार की पुलिस ने गंदा नाला के पास स्थित शिव मंदिर के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लूटी और चोरी की हुई चार कारें, लूटी हुई लाइसेंसी रिवाल्वर 32 बोर, दो कारतूस, एक देसी कट्टा, कारतूस, एयर पिस्तौल, विभिन्न कंपनियों के पांच मोबाइल फोन और तेजधार हथियार बरामद किए है।
पुलिस ने आरोपी संगरुर की सुंदर बस्ती निवासी आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश, संगरूर की हरीपुरा बस्ती निवासी आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश, संगरुर के अजीत नगर निवासी अर्शदीप सिंह उर्फ शीपा, शृंगार सिनेमा रोड निवासी मोहम्मद कलीम, संगरूर निवासी अंकुर कुमार उर्फ आशु, संगरूर के प्रीत नगर निवासी सतदीप सिंह उर्फ सौरव, संगरूर के जीवन सिंह नगर निवासी शरणदीप सिंह उर्फ सन्नी बाक्सर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को शनिवार अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

एडीसीपी वन गुरप्रीत सिंह सिकंद ने बताया कि सभी आरोपी पहले शराब तस्करी का धंधा करते थ। शराब तस्करी जेल जाने पर आरोपियों की मुलाकात हुई और उन्होंने अपना गिरोह तैयार कर लिया। गिरोह बनाने के बाद आरोपियों ने हेरोइन तस्करी करने लगे। हेरोइन का नशा करने के लिए आरोपियों के पास पैसे नहीं होते थे तो लूट की वारदातें करने लगे। आरोपी चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले पूरी रैकी करते थे। आरोपियों ने संगरूर के टोनी सेठ से उसकी लाइसेंसी पिस्तौल के साथ बीस हजार रुपये की नकदी लूट ली और उसके बाद कई वारदातों को अंजाम दिया। आरोपियों के खिलाफ सूबे के कई थानों में चोरी, लूटपाट, डकैती सहित अन्य अपराधों में मामले दर्ज है। आरोपी आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश तीन मामलों में अदालत ने भगोड़ा करार दिया है। पुलिस को पिछले काफी समय से आरोपियों की तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed