फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   एनआरआई जौहल समेत चार एनआईए की रिमांड पर

एनआरआई जौहल समेत चार एनआईए की रिमांड पर

Sun, 19 Nov 2017 10:26 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
एनआरआई जौहल समेत चार एनआईए की रिमांड पर
एनआरआई जौहल सहित चार एनआईए की रिमांड पर
विज्ञापन

सीआईए में मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी टीम
सरकार ने सौंपी हैं आरएसएस नेता गोसाईं हत्याकांड की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
हिंदू नेताओं व अन्य हत्याओं के मामले में गिरफ्तार एनआरआई जगतार सिंह जौहल, जिम्मी, रमनदीप और हरदीप सिंह शेरा को अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को देर रात मामला दर्ज कर रिमांड पर ले लिया है। सीआईए में रविवार को एनआईए की टीम आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी रही। हालांकि सरकार ने एनआईए को आरएसएस नेता रविंदर गोसाईं हत्याकांड की जांच सौंपी है। वहीं लुधियाना पहुंची एनआईए की टीम ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है।
मोगा पुलिस ने एनआरआई जगतार सिंह जौहल और जिम्मी समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एनआरआई जगतार जौहल और जिम्मी को लुधियाना पुलिस पहले ही प्रोडक्शन वारंट पर ले आई थी। शनिवार रात आरोपी रमनदीप सिंह उर्फ रमन कैनेडियन और हरदीप सिंह शेरा को लुधियाना पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाई। एनआईए की टीम ने रमनदीप सिंह और हरदीप सिंह शेरा को शनिवार रात अपनी हिरासत में लेकर उन्हें अदालत में पेश किया, वहां से उनका पांच दिन का रिमांड हासिल किया गया। वहीं थाना डिविजन आठ पुलिस की ओर से प्रोडक्शन वारंट पर लिए जौहल और जिम्मी को भी एनआईए की टीम ने अदालत में पेश किया। टीम ने उनका भी पांच दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन


दिल्ली ले जाकर हो सकती है पूछताछ
सूत्रों के अनुसार एनआईए की टीम अभी पंजाब पुलिस से सूबे में हिंदू नेताओं की हत्याओं के रिकॉर्ड इकट्ठा कर रही है। एनआईए की टीम पंजाब पुलिस से यह भी पता कर रही है कि अब तक आरोपियों से क्या खुलासे हुए हैं और उनसे क्या बरामद हो चुका है। अब एनआईए की टीम की आरोपियों को दिल्ली ले जाने की भी सूचना है। ताकि दिल्ली स्थित एनआईए के दफ्तर में आरोपियों से पूछताछ की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईए के बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबंध
पुलिस रिमांड होने से सभी आरोपियों को क्राइम इंवेस्टीगेशन एजेंसी (सीआईए) में रखा गया है। पंजाब पुलिस के अधिकारियों के साथ एनआईए की टीम भी सीआईए में डेरा डाले हुए है। इसके मद्देनजर सीआईए के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीआईए के फिरोज गांधी मार्केट को जाने वाली सड़क को दोनों ओर से बंद कर दिया गया है।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed