फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दो सड़क हादसों में चार युवकों की मौत

दो सड़क हादसों में चार युवकों की मौत

Sun, 17 Mar 2019 10:24 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 17 Mar 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
दो सड़क हादसों में चार युवकों की मौत
दो सड़क हादसों में चार युवकों की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद जीटी रोड के आसपास हुए दो सड़क हादसों में चार युवकों की मौत होने की खबर है।
घटनास्थल पर मौजूद सरपंच कर्मजीत सिंह ने बताया कि सरबजीत सिंह (23) निवासी सुहागहेड़ी और अमरिंदर सिंह (18) निवासी गांव जाहला पटियाला सरहिंद में प्लंबर का काम करते हैं। दोनों युवक शनिवार देर शाम बाइक से घर जा रहे थे। जब वह अपने गांव के पास पहुंचे तो टी-प्वाइंट पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दोनों गंभीर जख्मी हो गए। सरबजीत सिंह निवासी सुहागहेड़ी ने मौके पर दम तोड़ दिया। अमरिंदर सिंह निवासी गांव जाहला निवासी पटियाला को जख्मी हालत में फतेहगढ़ साहिब में दाखिल करवाया गया। डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। इसी तरह सरहिंद जीटी रोड और वन विभाग के दफ्तर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक पर सवार दो लोगों को चपेट में ले लिया है। हादसे में मोहन सानी (25) और साहनी राजन (34) निवासी बिहार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों गांव खरौड़ भादसों (नाभा) के निवासी थे और हादसे से पहले वह रेलवे स्टेशन सरहिंद से अपने किसी साथी को लेने के लिए आए थे। जब वह जीटी रोड सरहिंद वन विभाग दफ्तर के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

फोटो कैप्शन: 17जीबीजीपी03-सरहिंद में हुए हादसे दौरान चकनाचूर हुआ मोटरसाइकल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed