फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   46 क्विंटल सरकारी गेंहू बेचने जा रहे तीन गिरफ्तार

46 क्विंटल सरकारी गेंहू बेचने जा रहे तीन गिरफ्तार

Wed, 13 Mar 2019 10:24 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 13 Mar 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
46 क्विंटल सरकारी गेंहू बेचने जा रहे तीन गिरफ्तार
15 साल से सरकारी गेहूं को बेच रहे थे निजी आटा चक्कियों पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा। गरीब परिवारों के लिए भेजे जाने वाले सरकारी गेहूं को बेचने जा रहे तीन आरोपियों को थाना सुधार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 46 क्विंटल गेहूं बरामद हुआ है। इसे विभिन्न एरिया में निजी आटा चक्कियों पर बेचा जाना था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उम्मीद है कि इस घपले में कुछ सरकारी बाबू भी शामिल होंगे।
एसएसपी वरिंदर बराड़ ने बताया कि एएसआई रविंदर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग सरकारी गेहूं बेचने जा रहे हैं। पुलिस ने नाकाबंदी कर एक टाटा 407 को जांच के लिए रोका। टाटा 407 की तलाशी लेने पर उससे 46 क्विंटल गेहूं बरामद हुआ। पुलिस ने गाड़ी में बैठे अहमदगढ़ निवासी जगदेव शर्मा, बलविंदर सिंह उर्फ बिंदरी और गुजरवाल निवासी सर्वजीत सिंह को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि जगदेव शर्मा अहमदगढ़ में सरकारी राशन डिपो चलाता है। बलविंदर सिंह बिंदरी दलाल के तौर पर काम करता है। बिंदरी आटा चिक्की मालिकों से संपर्क कर उन्हें सरकारी गेहूं उपलब्ध करवा रहा है। तीसरा आरोपी सर्वजीत सिंह भी इनके साथ मिलकर काम कर रहा है। पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि तीनों आरोपी लंबे समय से इसी तरह से काम कर रहे हैं। दलाल बिंदरी डिपो होल्डर से गेहूं लेकर आगे आटा चक्कियों पर 18 रुपये किलो के हिसाब से बेच रहा था।
विज्ञापन

सरकारी बाबू भी जांच के घेरे में
पंजाब सरकार ने राशन वितरण के लिए नया सिस्टम लागू किया है। इसमें सभी डिपो पर ऑनलाइन मशीनें मुहैया करवाई गई हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग इंस्पेक्टर के यह मशीन होती है। उसकी मौजूदगी में सरकारी गेहूं लोगों को बांटी जाती है। ऐसे में सवाल है कि आखिरकार डिपो होल्डर किस तरह से यह गेहूं बाहर बेच रहा था। पुलिस इस मामले में खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी की जांच में जुटे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed