{"_id":"5c8e7ba1bdec2213e30543bc","slug":"51552841633-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी पर आए व्यक्ति की जेब से निकली नौ ग्राम हेरोइन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेशी पर आए व्यक्ति की जेब से निकली नौ ग्राम हेरोइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के मामले में पेशी भुगतने के लिए जेल से लाई थी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। लंबे समय से जेल में बंद हवालाती को पेशी पर लाए मुलाजिमों ने उससे हेरोइन बरामद की है। आरोपी को जेल से 54 लोगों के साथ पेशी के लिए लाया गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नौ ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में शिमलापुरी स्थित गुरु अंगद देव कालोनी निवासी अशोक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है कि वह हेरोइन कहां से लाया था।
जांच अधिकारी कांस्टेबल मेजर सिंह ने बताया कि वह पुलिस लाइन में तैनात है। शनिवार को उनकी ड्यूटी थी कि 54 लोगों को अलग अलग अदालतों में पेश करना था। वह सभी को बस में भर कर जेल से कचहरी लाए थे। आरोपी भी उन्हीं के साथ आया था। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से नौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी से पूछा लेकिन आरोपी ने अब तक कुछ बताया नहीं है। कांस्टेबल मेजर सिंह ने कहा कि आरोपी को कोई व्यक्ति जेल में ही हेरोइन देकर गया है। रास्ते में आरोपी की किसी से भी मुलाकात नहीं हुई है। पुलिस आरोपी को अब रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी कि वह किस व्यक्ति से हेरोइन लाया था।