{"_id":"5c5db965bdec22120179b276","slug":"51549646181-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशापूर्ति के लिए करते थे राहगीरों से लूटपाट, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशापूर्ति के लिए करते थे राहगीरों से लूटपाट, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे के करते थे लूटपाट, दो गिरफ्तार
आरोपियों से 11 मोबाइल बरामद, पूछताछ में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। नश्े के लिए हथियारों के बल पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को थाना दरेसी की पुलिस ने बाजवा नगर पुली के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से राहगीरों से लूटे गए 11 मोबाइल फोन बरामद किए है।
पुलिस ने आरोपी मोहल्ला वाल्मीकि निवासी चांद और मनु सहोता उर्फ मनीश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। थाना दरेसी के एसएचओ इंस्पेक्टर राजवंत पाल सिंह ने बताया कि सेखेवाल रोड स्थित प्रीत नगर निवासी दीपक कुछ दिन पहले वह पैदल ही अपने कपड़े लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरोपियों ने उससे मोबाइल फोन छीन लिया। वीरवार को पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी।
इस दौरान आरोपी वहां से गुजर रहे थे तो दीपक ने उन्हें पहचान कर पुलिस को बता दिया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 11 मोबाइल फोन बरामद किए है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नशा करने के आदी है और नशापूर्ति के लिए ही लूटपाट की वारदातें करते है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने इलाके में बीस के करीब वारदातें की है। पुलिस यह पता लगा रही है कि लूटे हुए मोबाइल फोन वह कहां बेचते थे।