फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   गैंगस्टरों के नाम ले फोन पर व्यापारियों से फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

गैंगस्टरों के नाम ले फोन पर व्यापारियों से फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

Sat, 08 Dec 2018 09:39 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
गैंगस्टरों के नाम ले फोन पर व्यापारियों से फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार
गैंगस्टरों के नाम से चौथ मांगने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

चोरी के सिम से व्यापारियों को मोबाइल फोन कर देता था धमकियां
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। गैंगस्टरों के नाम लेकर व्यापारियों और प्रापर्टी कारोबारियों से मोबाइल पर धमकियां देकर चौथ मांगने वाले आरोपी को सीआईए वन की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल फोन, दो स्पाइ कैमरे, पैन ड्राइवर, कार्ड रीडर, माइक्रो चिप और सीडी बरामद की है। आरोपी की पहचान सलेम टाबरी के भट्टियां कालोनी निवासी राजिंदर कुमार उर्फ पिंका (35) के रूप में हुई है।
एडीसीपी क्राइम रतन सिंह बराड़ और एसीपी क्राइम सुरिंदर मोहन ने बताया कि पिछले काफी समय से व्यापारियों और प्रापर्टी कारोबारियों को फोन पर धमकियां आ रही थी कि वह गैंगस्टर का साथी बोल रहा है। तीस लाख रुपये की चौथ दे, नहीं तो उसके परिवार को नुकसान पहुंचाया जाएगा। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एडीसीपी के मुताबिक आरोपी ने कुछ दिन पहले एक फोन चोरी किया और फोन में सिम बदल कर दूसरे फोन में डाल दिया। आरोपी बोर्ड पर लिखे व्यापारी और प्रापर्टी कारोबारी का नंबर लेकर उसे अलग अलग गैंगस्टरों के नाम से धमकियां देता था। उन्होंने कहा कि आरोपी ने कई फोन किए और हर बार धमकियां देने के बाद सिम तोड़ कर फेंक देता था।
विज्ञापन

एडीसीप के मुताबिक आरोपी अपने बटन पर स्पाइ कैमरा लगा लेता था। उसके बाद आरोपी ने कई लोगों का वीडियो बनाया और उन्हें ब्लैक मेल करना शुरु कर दिया। आरोपी ने वीडियो की सीडी भी तैयार करवा रखी थी, ताकि जिसे उसे डराना है, वह पूरी तरह से डर जाए और उसे उसकी मुंह मांगी कीमत मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्में देख कर आया आइडिया
एसीपी सुरिंदर मोहन ने बताया कि आरोपी मजदूरी करता था और अधिक पैसे कमाने चाहता था।फिल्में देख कर ही आरोपी को आइडिया आया कि वह गैंगस्टरों का नाम लेकर फिरौती मांगेगा। आरोपी कभी किसी गैंगस्टर तो कभी सुक्खा काहलवां गैंग का सदस्य बता कर सभी लोगों से पैसों की मांग कर रहा था। आरोपी फोन के जरिए ही पुलिस के हाथ लगा है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार अदालत में पेश किया। वहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed