फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दुकान के ताले तोड़ गल्ले में पड़े 2.90 लाख उड़ाए

दुकान के ताले तोड़ गल्ले में पड़े 2.90 लाख उड़ाए

Tue, 25 Sep 2018 10:38 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
दुकान के ताले तोड़ गल्ले में पड़े 2.90 लाख उड़ाए
कार सवार चार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

दो युवक बाहर खड़े रहे, दो ताला तोड़ घुसे अंदर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। फील्डगंज स्थित शाहपुर रोड पर चोर गिरोह के सदस्यों ने मूंगफली की दुकान को निशाना बनाया। गरोह के सदस्यों ने दुकान के ताले तोड़कर गल्ले से 2.90 लाख की नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। दुकान मालिक ने जब वहां पहुंचा तो ताले टूटे हुए थे। थाना डिवीजन दो की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
होलसेल मूंगफली की दुकान चलाने वाले चमन लाल ने बताया कि उनकी फील्डगंज में चमन लाल सुभाषचंद्र के नाम से दुकान है। सोमवार को बारिश थी तो वह दुकान जल्दी बंद करके चले गए। उन्होंने बैंक से 2.90 लाख रुपये निकलवा कर दुकान पर रखे थे। वह पैसे उन्होंने अपने बेटे के खाते में जमा करवाने थे लेकिन बारिश के कारण वह दोबारा बैंक में जा नहीं सके। उन्होंने पैसे दुकान पर ही रख दिए और ताला लगाकर चले गए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह चार बजे के करीब चोर गिरोह के सदस्य दुकान के बाहर आकर रुके। दो युवक कार के पास खड़े रहे जबकि दो युवकों ने दुकान के ताले तोड़े और अंदर घुस गए। दस मिनट में ही चोर गिरोह के सदस्यों ने वारदात को अंजाम दिया और वहां से भाग निकले। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन दो की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो पता चला कि चार युवक सफेद रंग की कार में आए थे। उन्होंने अपने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। अंधेरा होने की वजह से पुलिस को कार का नंबर भी पता नहीं चल सका। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed