फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   तेज रफ्तार दो कारें आपस में टकराई, दो की मौत

तेज रफ्तार दो कारें आपस में टकराई, दो की मौत

Sun, 04 Mar 2018 10:12 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार दो कारें आपस में टकराई, दो की मौत
तेज रफ्तार दो कारें भिड़ीं, दो की मौत
विज्ञापन

हांडा सिटी कार पलट कर पास खड़े तीन मजदूरों पर गिरी, एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
डुगरी के करतार नगर इलाके में रविवार की सुबह तेज रफ्तार डस्टर और हांडा सिटी कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हांडा सिटी कार पलट कर पास खड़े तीन मजदूरों पर जा गिरी। इससे दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और एक घायल हो गया। हांडा सिटी कार में एक युवती भी सवार थी, जिसकी रविवार को शादी थी। उसे भी चोट लगी है। सूचना मिलने के बाद थाना डुगरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने से पहले ही हांडा सिटी सवार जा चुके थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए और घायवल सिविल अस्पताल पहुंचाया।
मृतकों की पहचान गुरु ज्ञान विहार के रहने वाले रोहित कुमार (18) और अकरु रिशी (32) के रूप में और घायल की पहचान गोपाल कृष्ण (32) के तौर में हुई है। पुलिस ने इस मामले में डस्टर कार सवार कुलविंदर सिंह भैणीपाल व हांडा सिटी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कार सवारों का पता लगाने में जुटी है। जांच अधिकारी एएसआई ज्ञान सिंह ने बताया जतनजीत सिंह वालिया अपनी हांडा सिटी कार में सवार होकर अपनी बेटी मल्लिका वालिया को लेकर जा रहे थे। मल्लिका की शादी थी और उसे पार्लर पर तैयार होने के लिए छोड़ने था। करतार नगर के पास डस्टर और हांडा सिटी की टक्कर हो गई।
विज्ञापन

इससे हांडा सिटी कार पलट गई और पास खड़े रोहित, रिशी और गोपाल नीचे आ गए। टक्कर होते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने गाड़ी में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद गाड़ी को सीधा किया और घायलों को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने रोहित और अकरु को मृत घोषित कर रोहित को सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के आने से पहले ही दोनों कार चालक वहां से खिसक गए। एएसआई ने बताया कि कार चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों मृतक मूल रुप से बिहार के जिला पूर्णिया के रहने वाले थे। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। कार सवारों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed