फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   हथियारों के बल पर रात को लोगों से लूट करने वाले पांच गिरफ्तार

हथियारों के बल पर रात को लोगों से लूट करने वाले पांच गिरफ्तार

Thu, 22 Nov 2018 10:16 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
हथियारों के बल पर रात को लोगों से लूट करने वाले पांच गिरफ्तार
राहगीरों और सवारियों से लूटपाट करने वाले दबोचे
विज्ञापन

सभी आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हथियारों के बल पर रात के समय लोगों से लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को थाना डिवीजन तीन की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को कश्मीर नगर चौक के पास गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी का एक ऑटो, दो मोटरसाइकिल और एक चाकू बरामद किया है। पुलिस ने मामले में जगतार सिंह, इंद्रा कालोनी निवासी बालू कुमार, एकता कालोनी निवासी परमजीत सिंह, नंद लाल, तिलक नगर निवासी हर्ष ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया। यहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
जांच अधिकारी एएसआई प्यारे लाल ने बताया कि पुलिस ने कश्मीर नगर इलाके में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रात के समय लोगों से लूटपाट करते हैं। आरोपी ऑटो और बाइकों पर सवार होकर जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान रोक लिया। आरोपियों ने नाकाबंदी से फरार होने की कोशिश की लेकिन आरोपी कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन

एएसआई प्यारे लाल ने बताया कि आरोपी देर रात सुनसान जगह पर राहगीरों से या फिर ऑटो में सवारी को बैठाकर उससे लूटपाट करते थे। सभी आरोपी नशा करने के आदी हैं और नशापूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों से जब कागजात की मांग की तो आरोपी कोई कागजात नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed