फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   शादी का झांसा देकर नाबालिग से शरीरिक संबंध बनाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

शादी का झांसा देकर नाबालिग से शरीरिक संबंध बनाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 02 Jul 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर नाबालिग से शरीरिक संबंध बनाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुराचार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुल्लांपुर (लुधियाना)। थाना दाखा की पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में मंडी मुल्लांपुर नजदीक रामे दा आरा के गुरमुख सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। जांच कर रहे थानेदार जगदीश सिंह के मुताबिक मूलरूप से यूपी निवासी व्यक्ति ने अपने बयान में कहा कि उसकी पोती (14) दसवीं में पढ़ती है। वह 14 जून को रात को घर से चली गई थी और 15 जून की शाम को मुल्लांपुर से मिल गई थी। मिलने के बाद उनने परिवार के मेंबरों को बताया कि उसकी फेसबुक के जरिये गुरमुख सिंह निवासी मंडी मुल्लांपुर से दोस्ती हुई थी। आरोपी उसकी पोती को शादी का झांसा देकर घर से ले गया और एक होटल के नजदीक उसकी पोती के साथ दुराचार किया। 15 जून को शादी का सामान खरीदा और कहा कि गुरुद्वारा साहिब में शादी करनी है। इसके बाद शाम को कहा कि वह नीची कास्ट की है, इसलिए शादी के लिए परिजन मान रहे। इसके बाद मुल्लांपुर मंडी शहर में उसे छोड़कर फरार हो गया। थानेदार जगदीश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed