फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पड़ोसियों द्वारा मारपीट के कुछ समय बाद मरे व्यक्ति का मामला

पड़ोसियों द्वारा मारपीट के कुछ समय बाद मरे व्यक्ति का मामला

Tue, 09 Jan 2018 10:09 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
पड़ोसियों द्वारा मारपीट के कुछ समय बाद मरे व्यक्ति का मामला
परिजनों ने सड़क पर शव रख लगाया जाम
विज्ञापन

पड़ोसियों ने की थी मुनीश की पिटाई, कुछ देर बाद तोड़ दिया था दम
सभी आरोपी फरार, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। कार साइड करने की बात पर मारपीट के कुछ समय बाद तबीयत खराब होेने पर अस्पताल ले जाते समय सिविल सिटी स्थित संधू नगर के रहने वाले मुनीश कुमार (52) ने दम तोड़ दिया था। मंगलवार को परिजनों ने केवीएम स्कूल के पास सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। एक घंटे तक प्रदर्शनकारी डटे रहे। उन्होंने नारेबाजी कर पड़ोसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारी किसी की सुनने को तैयार नहीं थे। सिर्फ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया और प्रदर्शनकारी शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने मुनीश के बेटे हिमांशु की शिकायत पर पड़ोसी विक्की, कैलाश और ममता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस की सुरक्षा के बीच मंगलवार की शाम को मुनीश के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना डिवीजन चार के एसएचओ इंस्पेक्टर राजवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने हिमांशु की शिकायत पर विक्की, कैलाश और ममता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था मामला
मुनीश कुमार की समराला चौक के पास चाय की दुकान है। सात जनवरी की रात को वह दुकान से वापस आया तो पड़ोसियों की कार बीच में ही लगी हुई थी। कार साइड करने को लेकर उसकी पड़ोसियों के साथ कहासुनी हो गई। इसी दौरान आरोपियों ने उसे पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत करवा दिया। कुछ समय बीतने के बाद मुनीश की तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां से उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पिटाई के कारण ही उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed