फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पंचायत सचिव के खिलाफ गबन का मामला दर्ज

पंचायत सचिव के खिलाफ गबन का मामला दर्ज

Fri, 15 Mar 2019 10:39 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 15 Mar 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
पंचायत सचिव के खिलाफ गबन का मामला दर्ज
पंचायत सचिव पर गबन का केस दर्ज
विज्ञापन

बरनाला। थाना महलकलां की पुलिस ने जिले के कस्बा महलकलां, गांव धनेर व गांव सद्दोवाल की ग्राम पंचायतों के बैंक खातों में से एक पंचायत सचिव द्वारा किए लाखों रुपये के घोटाले के मामले में पंचायत सचिव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना महलकलां के प्रभारी राहुल कौशल ने बताया कि इस मामले में बीडीपीओ महलकलां लखविंदर कौर द्वारा एसएसपी बरनाला को दी गई शिकायत दी गई थी, एसएसपी बरनाला ने मामला दर्ज करने के लिए शिकायत थाना महलकलां भेजी गई। एसएसपी के दिशा निर्देशों पर बीडीपीओ महल कलां लखविंदर कौर के बयान पर पंचायत सचिव जगविंदर सिंह के खिलाफ गबन का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि शुक्रवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर पंचायत सचिव जगविंदर सिंह ने खुद को निर्दोष बताया, जबकि सांसद भगवंत मान ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी। एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि बीडीपीओ लखविंदर कौर के बयान पर थाना महलकला में पंचायत सचिव जगविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed