फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   जमानत पर छूटने के बाद फिर से शुरु कर दिया नशा तस्करी का धंधा

जमानत पर छूटने के बाद फिर से शुरु कर दिया नशा तस्करी का धंधा

Sat, 04 Nov 2017 10:32 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
जमानत पर छूटने के बाद फिर से शुरु कर दिया नशा तस्करी का धंधा
जमानत पर छूटा तो फिर शुरू कर दी नशा तस्करी
विज्ञापन

कार सवार दो तस्कर गिरफ्तार, 81 ग्राम हेरोइन बरामद
बाहरी राज्यों से लाकर करते थे हेरोइन सप्लाई, पूछताछ में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
नशा तस्करी के मामले में जेल से दो महीने पहले जमानत पर छूटने के बाद तस्कर ने अपने साथी को लेकर फिर से नशा तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। आरोपी बाहरी राज्यों से हेरोइन की खेप लाकर महानगर में अलग अलग लोगों को सप्लाई करते थे। थाना माडल टाऊन की पुलिस ने शनिवार को कार सवार दोनों तस्करों को माडल टाऊन स्थित श्मशान घाट के पास नाकेबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 81 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने इस मामले में भारत नगर के रहने वाले दरबारा सिंह और उसके साथी भाई रणधीर सिंह नगर निवासी जसकरण सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को शनिवार अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

जांच अधिकारी एएसआई रविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने शमशान घाट के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान दोनों आरोपी पक्खोवाल रोड की तरफ से अपनी वाक्सवेगन कार में आ रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान रोक लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी बाहरी राज्यों से हेरोइन लाकर सप्लाई करते है। दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। नशापूर्ति के लिए ही दोनों तस्करी के धंधे में कूद गए। आरोपी दरबारा सिंह पर पहले भी नशा तस्करी के चार मामले दर्ज है। वह दो महीने पहले ही जमानत पर छूट कर बाहर आया है। आरोपी दरबारा का भाई नशा तस्करी के आरोप में दस साल की सजा भुगत रहा है। एएसआई रविंदर सिंह ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वह कहां से लाकर हेरोइन किन लोगों को सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed