फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   फोटोग्राफर की आड़ में शुरु कर दिया नशा तस्करी का धंधा

फोटोग्राफर की आड़ में शुरु कर दिया नशा तस्करी का धंधा

Sun, 24 Sep 2017 10:27 PM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
फोटोग्राफर की आड़ में शुरु कर दिया नशा तस्करी का धंधा
फोटोग्राफर निकला हेरोइन का तस्कर
विज्ञापन

आरोपी से बीस ग्राम हेरोइन बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
फोटोग्राफी में काम कम होने की वजह से दुकान मालिक ने शार्टकट तरीके से पैसा कमाने के चक्कर में हेरोइन तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। हेरोइन तस्करी के आरोप में एंटी नारकोटिक्स सेल ने आरोपी को सिविल अस्पताल के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने बीस ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने कूचा नंबर पांच में रहने वाले संदीप वर्मा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार सिविल अस्पताल के पास नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान आरोपी वहां से गुजर रहा था। पुलिस ने संदेह होने पर आरोपी को रोका। आरोपी की तलाशी में उसके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कहा कि उसकी दुख निवारण साहिब गुरुद्वारा साहिब के पास फोटोग्राफी की दुकान है। दुकान पर काम कम होने की वजह से उसने पिछले पांच महीने से हेरोइन सप्लाई का धंधा शुरू कर दिया। वह सिधवांबेट इलाके से हेरोइन लाकर सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया । पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हुई है कि वह किस व्यक्ति से हेरोइन लाकर सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed